News Addaa WhatsApp Group

11 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 11, 2022  |  8:35 AM

651 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
11 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज लोगों के सामने आपकी छवि अच्छी बनी रहेगी। आप किसी ऐसे काम में रिस्क नही लेंगे जिसका नेगेटिव असर आपकी छवि पर पड़े। साथ ही पैसों की स्थिति को लेकर आप सोच विचार में रहेंगे। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते हैं आज उन्हें किसी न किसी तरह से फायदा होगा। बिजनेस को बढ़ने के लिए आज आप कोई नया प्लान बनायेंगे। किसी खास दोस्त से मुलाकात करने उनके घर जायेंगे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी महत्तवपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए काम करने के तरीके को बदलेंगे। इस राशि के जो लोग बेरोजगार बैठे हैं आज उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर ई-मेल के द्वारा आयेगा। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धन लाभ होगा। लेकिन किसी के साथ पैसों के लेन देन में सावधानी रखें। आज लवमेट के रिश्ते में मजबूती आएगी।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके व्यवसाय से जुड़ा अच्छे परिणाम लेकर आएगा। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ मुहूर्त जरूर देख लें। ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये आज पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आयेगा। बॉस आज आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें तो आपके लिए अच्छा होगा। लवमेट को मनाने के लिए आज अच्छी ड्रेस उपहार में देंगे।

कर्क राशि
आज अपने घरेलू कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। अपने मन की बातों को किसी करीबी से शेयर करेंगे, जिससे आपको रिलेक्स महसूस होगा। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। ज्यादा भावुक होने से आप सोच में पड़े रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आएंगे। अधिकारी वर्ग आपके कार्यों से खुश रहेंगे। समाज में आपकी जान-पहचान बढ़ेगी।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी। जिसके साथ कुछ देर समय बिताएंगे। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। आपको व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में अधिक समय लगेगा जिससे आज आप घर देर से पहुंचेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ घरेलू सामान खरीदने बाजार जायेंगे। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनंद की अनुभूति कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आज व्यापार में सामान्य मुनाफा होगा। लवमेट्स आज एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे, इससे रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन ठीक-ठाक ही रहने वाला है।

तुला राशि
आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे में आसानी होगी। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी लम्बे समय से चल रही कोर्ट केस में जीत मिलेगी। साथ ही नए केस भी मिलेंगे। आपको अपने आस-पास हो रही गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। आप घर की सजावट का सामान खरीदने का मन बनायेंगे।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपके व्यापार की गति में बढ़ोतरी होगी। सामने आ रही चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। किसी दोस्त से चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। एक साथ खाना खाने किसी रेस्टोरेंट में जायेंगे। इस राशि के छात्रों को आज अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

धनु राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेंगे। आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें। इस राशि के अविवाहित लोगों को शादी का प्रपोजल आएगा। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जाने का मन बनायेंगे।

मकर राशि
आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने व्यापार को बढ़ने के लिए कुछ नये तरीके अपनाएंगे, जिससे आपको लाभ भी होगा। आप अपने लिए नये कपड़े खरीदने का मन बनायेंगे। किसी अजनबी की वजह से आज आपका मूड खराब होगा, लेकिन जल्द ही सब ठीक भी हो जायेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे। आप नया वाहन खरीदने की बात घर पर करेंगे। लवमेट्स आज अपने रिश्ते को लेकर चर्चा करेंगे।

कुम्भ राशि
आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके रुके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आपके शत्रु भी आपके तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे। जीवनसाथी से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। आज आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आएगी। आप अपने विवेक से ऑफिस के रुके हुये कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। आपके कार्यों में जो चीजें रूकावट बन रहीं हो उसे नजरअंदाज कर दें। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है। आपके घर किसी नए रिश्तेदार का आगमन होगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking