News Addaa WhatsApp Group

13 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 13, 2022  |  7:43 AM

508 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
13 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। परिवार सभी लोगों के बीच अच्छा-ताल मेल बना रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार करेंगे। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। ऑफिस के किसी काम से भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आपको आसपास हर चीज़ पर नजर बनाये रखने की जरूरत है। आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होगे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष राशि
आपका दिन शानदार रहेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कुल मिलकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि
आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होने की सम्भावना है । आज आपको किसी काम में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा । काम के प्रति अपनी एकाग्रता बनाये रखें। इससे आपके कार्य समय से पूरे होते रहेंगे । आज ऑफिस में आपको कोई नया काम भी दिया जा सकता है । खुद को तैयार रखें। आज परिवार से पूरा सहयोग प्राप्त होता रहेगा । लव मेट्स के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है । छात्रों को मेहनत से सफलता मिलेगी । आज कोई शानदार गिफ्ट मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा ।

कर्क राशि
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप आपको किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आज ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको आलस्य महसूस होगा, जिससे आपके कार्य पूरे होने में थोड़ा समय लगेगा। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे, जिससे परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक होंगे।

सिंह राशि
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आज आपका सामाजिक दायरा और बढ़ेगा। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। किसी काम को नए तरीके से करने की प्लानिंग बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते अच्छे होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।

कन्या राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ घूमने की प्लानिंग करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक बात आपके करियर की दिशा को बदल देगी, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। कुछ जरूरी चीजें आज आपको फायदे दिलायेंगी। कार्य पूरे होने के बाद आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा, घर के सदस्यों की सलाह कारगर रहेगी। इस राशि के कारोबारी आज अपने पिता से सलाह लेंगे। आज धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।

धनु राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। लवमेट्स के प्रति आज आप सकारात्मक सोच बनाकर रखें। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपके कार्यों की गति को बढ़ायेगा। आज रुके हुये कार्यों को पूरा करने में किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। नवविवाहित दंपत्ति के जीवन में खुशियाँ आयेंगी।

मकर राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आप किसी दोस्त को बर्थडे विश करने उसके घर जायेंगे। आप आफिस के कार्यों को पूरा करने के लिए नयी योजना बनायेंगे। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा हो जायेगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आज आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त करने में सफल होंगे। आज संतान पक्ष की ओर से आपको सुख मिलेगा।

कुंभ राशि
आज का दिन बहुत शुभ है। आज संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों को भी बड़ा फायदा और करियर में आगे बढऩे नये अवसर मिलेगे । आज आप कार्यों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे । संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा । इस राशि के लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी जिसे आप पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूरी करेंगे। आज कोई नया मित्र मिलने वाला है। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याओं को आज बात करके समाप्त करेंगे ।

मीन राशि
आज किसी काम को करने के लिए मन में उत्साह और आत्मविश्वास रहेगा जिससे काम को करने में अच्छा महसूस करेंगे । आज ऑफिस के कामकाज के मामलों में स्पष्टता से लाभ होगा । आज थोडा सतर्क रहेंगे तो कानूनी मामले में लाभ हॉसिल होगा । पारिवारिक नजरिए से आपके लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति होने के योग बन रहे है। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है । आज स्टूडेंट्स को अपना प्रोजेक्ट बनाने में दोस्त से मदद मिलेगी। आज आपको अचानक धन लाभ होगा ।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking