News Addaa WhatsApp Group Join करें

14 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 14, 2022  |  7:44 AM

699 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
14 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ! WhatsApp
Responsive image

मेष राशि– आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। इस राशि के जो लोग ब्यूटी पार्लर का काम करते हैं उनको आज बड़ा मुनाफा होने वाला है । कला से जुड़े लोग आज सोशल मीडिया के जरिये अपनी स्किल को सुधारने में बिजी रहेंगे, जो छात्र विज्ञान की फील्ड से जुड़े हैं उन्हें आज ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। शाम को परिवार के साथ डिनर का आनंद लेंगे।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

वृष राशि – आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज सोशल मीडिया पर कुछ अंजान लोगों से आपकी बात होगी, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा । साथ ही भाई से बिगड़े हुए रिश्ते मजबूत बनेगें। पत्रकारिता कर रहे लोगों की तारीफ होगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। इस राशि के जो लोग बैंक में जॉब करते हैं उनका काम समय से पहले पूरा हो जायेगा।

मिथुन राशि – आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जो लोग फैशन डिजाइनर हैं आज उनके दिमाग में कुछ नए और अच्छे डिजाइन आएंगे, जो लोग एक्टिंग फील्ड से हैं आज वह अपने फैंस को एंटरटेन करेंगे, समाज में आपकी प्रशंसा भी होग। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि – आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ काम घर के किसी बड़े के द्वारा पूरा हो जायेगा। इस राशि के जो लोग जिम ट्रेनर हैं, उन्हें आज नई अपॉर्चुनिटी मिलने के योग है। महिलाएं आज घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी और जीवनसाथी आपकी बनाई हुई डिश की तारीफ करेंगे ।

सिंह राशि – आज आपका दिन पॉजिटिव रहने वाला है। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रो को कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा और सिनियर डॉक्टर्स का सहयोग मिलेगा जो व्यक्ति राजनीति में है उनका समाज में नाम बढ़ेगा, लोग आपसे प्रेरणा लेंगे, जिन लोगों की किराने की दुकान है उन्हें आज आर्थिक लाभ होगा । लवमेट आज आपनी लड़ाई खत्म कर नई शुरुआत करेंगें ।

कन्या राशि – आज कारोबार में लंबे समय से चलती आ रही समस्याओं का हल मिलेगा। इस राशि की महिलाओं को परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे । आज बच्चे अपनी माता से कुछ अच्छा सीख सकते हैं, जो भविष्य में उनके बहुत काम आएगा । इस राशि के नव विवाहित लोगों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है।

तुला राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के जो व्यक्ति कपड़े का बिज़नेस करते हैं उन्हें उम्मीद से अधिक फायदा होगा, काम की गति बढ़ेगी। आज आपको कोई धार्मिक काम करने का मौका मिलेगा। जो लोग प्रॉपर्टी का बिज़नेस करते हैं उन्हें अच्छी डील मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगो को आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, बॉस आपकी तारीफ भी करेंगे ।

वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस राशि के जिन लोगों की मेडिकल स्टोर की दुकान है उन्हें आज मुनाफा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बच्चों की खिलखिलाहट से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात शेयर करने में आप को राहत महसूस होगी। आज किसी रिश्तेदार से फोन पर कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

धनु राशि – आज आपका का दिन सामान्य रहने वाला है। सोशल मीडिया के सहारे आप सामाजिक कार्यों में मदद करेंगे । इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब कर रहे हैं वे अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएंगे । करोबार में बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में किसी अच्छे वकील से राय लेना फायदेमंद रहेगा।

मकर राशि – आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है । आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। इस राशि वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। ऑफिस के सहकर्मी आपको अन्य दिन की अपेक्षा अधिक समझेगें और आपके कार्यों में आपकी सहायता करेंगे । इस राशि के जो लोग फोटोग्राफर हैं आज उनको अपनी स्किल्स को और अच्छा करने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि –आज का दिन सुनहरा रहने वाला है जो पैसा काफी दिनों से फसा हुआ था आज आपको मिल जाएगा। घर के किसी कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी की मदद मिलेगी । इस राशि के बिल्डर को अपनी मेहनत का फायदा जरूर मिलेगा। पारिवारिक काम की वजह से आपको यात्रा करनी पड़सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है ।

मीन राशि – आज पूरा दिन मुस्कान से खिला रहेगा। आज आपको मन मुताबिक फल प्राप्त होगा। बॉस आपके काम से खुश रहेंगे, प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। इस राशि के जो छात्र कॉमर्स की फील्ड से हैं आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। ध्यान लगाकर पढ़ाई करें, सफलता प्राप्त होगी। महिलाएं आज अपने चेहरे का ख्याल रखने में ज्यादा बिजी रहेंगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking