News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 23, 2026  |  6:56 PM

46 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु WhatsApp
Responsive image

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई।

आपके लिए और..- मां की तलाश में निकलीं दो मासूम बहनें, पुलिस बनी...

मृतका के पति का आरोप है कि इंजेक्शन लगाए जाने के बाद महिला की हालत अचानक बिगड़ गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी हाटा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत अवस्था में पाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के मुंडेराचंद निवासी श्रीनिवास की पत्नी गीता देवी उम्र 50 मधुमेह से पीड़ित थीं। उनका उपचार नगर स्थित आरोग्य अस्पताल में डा. पीएम सिंह के यहां चल रहा था।

मृतका के पति श्रीनिवास ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार, 23 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे उपचार के दौरान गीता देवी को इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और मुंह से झाग निकलने लगा। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उन्हें सीएचसी हाटा लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत अवस्था में लाया गया।

महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस सीएचसी पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पति की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज विधिक कार्रवाई में जुट गयी ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking