News Addaa WhatsApp Group

18 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 18, 2022  |  8:08 AM

428 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
18 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि- आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा । बिजनेस डील के लिए किसी दूसरे शहर की यात्रा पर जाएंगे। आज हर किसी से आपका व्यवहार बेहतर बना रहेगा । इस राशि के प्राइवेट नौकरी करने वालों को सीनियर्स का पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में आज फैसला आपके पक्ष में आएगा । आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा ।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष राशि- आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी । उनके साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बनाएंगे । पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम आज पूरा हो जाएगा। शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। आज आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे । इस राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपकी मान- प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि– आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की राय लेकर चले तो अच्छा रहेगा। आपको बोलते समय अपने शब्दों पर कंट्रोल रखना चाहिए। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। परफॉर्मेंस के लिए आपको कोई बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी बड़े प्रोफेसर का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कर्क राशि- आज पूरे दिन आप नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। हर काम को पूरा करने में आज कम से कम समय लगेगा। इस राशि के बायोलॉजी टीचर्स के लिए आज का दिन अवार्ड और सम्मान दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस में नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ खुशियों के पल बिताएंगे। सरकारी नौकरी वाले लोगों को अपने सहकर्मियों से पूर्ण योगदान प्राप्त होगा। लव मेट्स के लिए आज का दिन खास रहने वाला है।

सिंह राशि– आज आपको बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपको पार्टनर से कोई गिफ्ट मिलेगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स की आज कोई नयी डील फाइनल होगी। किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से आपकी पार्टनरशिप भी हो सकती है जिससे भविष्य में आपको काफी फायदा होगा। आपकी माता के स्वास्थ्य में आज सुधार आएगा। आपकी सारी चिंताएं दूर होगी साथ ही सभी जरूरतें पूरी होंगी।

कन्या राशि- आज कार्यक्षेत्र में आपको किसी पुरानी पहचान का फायदा मिलने वाला है। आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। घर में आपको भाई- बहन का सहयोग मिलेगा। करियर में आपकी तरक्की सुनिश्चित है। इस राशि के अविवाहित लोगों के पास शादी का प्रस्ताव मिलेगा । युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। किसी प्राइवेट कंपनी से जॉब के लिए आपको कॉल आएगी। आज आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा और मजबूत रहेगा। आप कोई नया काम करने का प्लान बनाएंगे।

तुला राशि– आज समाज से जुड़े किसी संगठन की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। इससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आज आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलने की पूरी उम्मीद है। महिलाओं के लिए दिन बेहतर रहेगा। आपको घरवालों से पूरी तरह से सहायता मिलेगी। आज आप अपने किसी दोस्त के घर पर उससे मिलने जाएंगे। बच्चे काम में आपका हाथ बटाएंगे।

वृश्चिक राशि- आज ऑफिस में आपसे कुछ लोग मदद लेंगे। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, वो आसानी से पूरा हो जाएगा। आज किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से आपको बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ आज अपने मन की बात शेयर करेंगे। अगर आप कुछ दिनों से आंख संबंधी समस्या चल रही है तो आज उससे राहत मिलेगी। आज आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बनाएंगे। लवमेट्स एक दूसरे को उपहार देंगे।

धनु राशि – कुछ दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान आज आसानी से निकल आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। लोग आपसे कोई काम सीखना चाहेंगे, लेकिन आपको ऐसे लोगों से बचना चाहिए, जो अपने काम के लिए आपका गलत फायदा उठाना चाहते हैं । आपको किसी को भी उधार पैसा देने से बचना चाहिए। साथ ही घर से बाहर किसी जरूरी काम के लिए जा रहे हैं, तो अपना पूरा कॉन्फिडेंस बनाकर रखें।

मकर राशि– आपको अपनी छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ हर जगह होगी। लवमेट के लिए आज का दिन रिश्तों में मिठास लेकर आया है। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा । आप देश की राजनीति में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे । आज माता-पिता अपनी संतान की कोई इच्छा पूरी करने में सफल रहेंगे। आपको आमदनी का कोई नया सोर्स मिलेगा। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि– आज कार्यक्षेत्र में काम पूरा करने में आपको थोडा समय लगेगा। दोस्तों का सहयोग पाने के लिए आपको कोशिश करनी पड़ेगी। आज आपको किसी समाजिक आयोजन में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। आज आपका मन पूजा-पाठ में भी रहेगा। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने से पहले अच्छी तरह जांच लें। आज बच्चों और परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे।

मीन राशि–आज परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी सेल ज्यादा होगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को समाज में अच्छी छवि बनाकर रखने की जरूरत है। इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा, जो युवा जॉब की तलाश कर रहे हैं, आज उनकी अच्छी जगह पर नौकरी लगने की संभावना बन रही है।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking