News Addaa WhatsApp Group

19 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 19, 2022  |  8:34 AM

424 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
19 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज का दिन उनके लिए शुभ है। आप अपने बिजनेस में काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे। आज आपको अपने दोस्तों के साथ बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करना चाहिए। आज आप कम समय में बहुत से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे ।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा । किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है । आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। आज आपके कई दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिलेगी। ऑफिस के किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए, धैर्य के साथ काम करें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा लवमेट्स के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। स्वास्थ्य आज पहले से अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामलों में आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है । कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में आपकी जीत सुनिश्चित होगी। किसी लोन की EMI आज समाप्त हो जाएगी । जिससे आप कुछ और पैसे बचने में सफल होंगे। रुके हुए कार्य आज पूरे हो जायेंगे। ऑफिस में अधिकारी वर्ग के लोग आज आपसे खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्यायें आज समाप्त हो जाएँगी, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

कर्क राशि
आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आज ऑफिस में काम को लेकर आपकी अहमियत बढ़ेगी। आज आप खुद के काम से खुश होंगे । सहकर्मी आज आपसे कुछ सीखना चाहेंगे । इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उनके किसी पुराने काम की तारीफ होगी । आज आपको किसी पुराने निवेश का लाभ होगा । साथ ही नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। शाम को दोस्तों से मुलाकात होगी।

सिंह राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप खुद पर भरोसा रखेंगे तो करियर को लेकर आज कुछ नए अवसर मिलेंगे, जिसका आप भरपूर लाभ उठाएंगे। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । आज किसी बात को लेकर मन में दुविधा बनी रहेगी, किसी के साथ शेयर करने से सब ठीक हो जायेगा । आज आपको कोई पारिवारिक फैसला लेना पड़ेगा । बेहतर होगा आप पूरे परिवार की राय ले लें । लवमेट्स के रिश्ते में नयापन आएगा ।

कन्या राशि
आज का दिन शानदार रहेगा । ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम दिया जायेगा, जिसमें आपको भी दिलचस्पी है । नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम बढ़ने के चांस नजर आ रहे हैं । छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि दिखायेंगे । जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामांजस्य की स्थिति बनी रहेगी । इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन पदोन्नति देने वाला साबित होगा ।

तुला राशि
आज का दिन जीवन में नयी-नयी खुशियाँ लायेगा । आज आपका जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी देंगे, जिससे परिवार में भी ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज आपको रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना कर चलने की जरूरत है । आज आप आर्थिक रूप से काफी मजबूत होंगे । इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा । बच्चों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे । राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी पार्टी से जुड़ने का मौका मिलेगा ।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा है । ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने कार्य समय से पूरा कर लेंगे ।आज आपका सकारात्मक विचार आपकी उलझनों को दूर करेगा । विद्यार्थी आज अपने पढ़ाई के टाइम-टेबल में बदलाव करेंगे । ड्राई फ्रूट्स का व्यापार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है । घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा ।

धनु राशि
आज का दिन जीवन में नया आयाम स्थापित करेगा । व्यापार में किसी बड़ी कम्पनी से डील फाइनल होगी । अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए आज कोई बड़ा फैसला लेंगे । नौकरी कर रहे लोगों को ऑफिस के काम से अचानक दूसरे शहर जाना पड़ेगा । आज आप अपने घर की जरूरतों का सामान खरीदेंगे । छात्र आज कंप्यूटर क्लास ज्वाइन करने का मन बनायेंगे । दाम्पत्य जीवन में मधुरता लेन के लिए आज आप कोई फैसला लेंगे ।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा । आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो समय से पूरा कर लेंगे । आज आपको पहले से चली आ रही किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा । आज आप मन ही मन किसी बात को लेकर खुश रहेंगे । इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए आज कोई अच्छा प्रस्ताव आयेगा । आज काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह लेंगे ।

कुंभ राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा । लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगे । पैसों से जुड़ी समस्याएं आज समाप्त हो जायेंगी । आज किस्मत का सहयोग मिलने से आपके काम समय से पूरे होते जायेंगे । आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे । आज आप अपनी बात कहने में बहुत हद तक सफल होंगे । दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा । लवमेट्स के बीच कई दिनों से चल रही अनबन आज समाप्त हो जायेगी ।

मीन राशि
आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आयेगा । आप उनसे अपनी कोई निजी समस्या शेयर करेंगे। आज आपको परिवार की उलझनोंको सुलझाने में किसी खास रिश्तेदार की मदद मिलेगी । छात्रों को पढ़ाई में आ रही सारी बाधाएं आज दूर हो जायेंगी । आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है । बड़े-बुजुर्गों की सलाह से किये गये कार्यों से लाभ मिलेगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking