News Addaa WhatsApp Group

24 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 24, 2022  |  8:43 AM

434 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
24 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि- आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही कारोबार में आपको अचानक धन लाभ होगा। जीवनसाथी के व्यवहार से आज आप प्रभावित होंगे। आज आपके क्रिएटिविटी को देखकर लोग आपसे सीखना चाहेंगे। लवमेट्स के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। आज आपके व्यापार में बढ़ोतरी होनी तय है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के जो लोग लेखन का कार्य करते है आज उनकी तारीफ होगी।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष राशि- आज आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब रहेंगे। किसी जरुरी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। लवमेट के साथ आपके रिश्तें अच्छे रहेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी। जीवन साथी को सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि- आज बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आज किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए। अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको वर्क प्लान तैयार करना चाहिए, इससे आपको काम में फायदा मिलेगा। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है।

कर्क राशि- आज आप किसी सामाजिक कार्य में अपना हाथ बंटाएंगे। आज आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए। आज किस्मत का साथ मिलने से सारे काम समय से पूरे हो जाएगा। उचित दिशा में मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आर्थिक रूप से किसी भी फैसले के लिए आपको बड़ा ही सतर्क रहकर काम करना चाहिए।

सिंह राशि- आज आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलाएगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। ऑफिस में सहकर्मी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि- आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी अधूरे काम में आज हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिए आपको नये मौके मिलेंगे। इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे,तो करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुलेंगे। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। दुकानदारों को आज रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होने वाला है। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं।

तुला राशि– आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव होंगे। किसी मित्र की सहायता से कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे, इससे आपके रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आज अपना ध्यान लक्ष्य की ओर बनाएं रखेंगे। सेहत के मामले में आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। लवमेट्स घर पर अपनी शादी की बात करें, तो बात बन जाएगी।

वृश्चिक राशि– आज किसी खास काम के लिए आपके मन में कोई नया विचार आएगा। बाहर रहकर पढाई कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी के लिये आपको कोई अच्छी डील मिलेगी। राजनीती क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छा पद मिलेगा। जीवनसाथी से रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यवसाय में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। हार्डवेयर का काम कर रहे लोगों को मुनाफा होगा।

धनु राशि– आज आपको अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला करेंगे। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ जायेगा। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ेगी। आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

मकर राशि– आज कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे, इससे आपके रिश्ते में और मजबूती आएगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी कार्यों में उनका सहयोग प्राप्त होता रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स आपके साथ खड़े रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी।

कुंभ राशि–आज वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद होगा। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा होगा। आपके माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए। स्थिति आपके विपरीत हो सकतीहै। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। कोई दोस्त आपके काम में मदद करेगा।

मीन राशि– आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जाएंगे। किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में आज आप सोचेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिये आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी मेडिकल कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको अपनी मेहनत का फल जल्द ही सफलता के रूप में मिलेगा। आय के नये सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking