News Addaa WhatsApp Group

03 अगस्त का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 3, 2021  |  8:35 AM

616 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
03 अगस्त का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज भाग्य पूरे दिन आपके साथ रहने वाला है। आज सभी कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। आज आपके मन में किसी बात को लेकर उलझन बनी रहेगी, लेकिन किसी के साथ बातें शेयर करने से सब ठीक हो जायेगा। आज आप अपने बिजनेस के लिए नई योजनाएं बनायेंगे। सामाजिक कार्यों के लिए आज आपको किसी समारोह में सम्मानित किया जायेगा। अविवाहित लोगों को आज शादी के प्रस्ताव आयेंगे। परिवार के सभी लोगों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों का मन पढाई से हट सकता है।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। साथ ही घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम करने का मन बनायेंगे। आज लोगों को प्रसन्न करने के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज फ़ोन पर किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगें।

मिथुन राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। राजनीति में आप सक्रीय भूमिका निभाएंगें। जिससे लोग आपकी तारीफ करेंगे। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेंगे। पेंटिंग करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपकी कला की तारीफ होगी। इंजीनियरिंग के छात्रों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। आज बच्चों के जरुरत का सामान खरीदेंगे, जिससे बच्चे आपसे खुश होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि
आज का दिन महत्तवपूर्ण रहने वाला है। सोशल मिडिया पर आज आपके नए-नए दोस्त बनेंगे।आज जीवनसाथी के साथ घरेलू चीजों को खरीदने का प्लान बनायेंगे। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार के लिए आज आप किसी बड़े ग्रुप से डील करने में कामयाब होंगे।अगर आप कोई नयी जमीन खरीदना चाहते है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। दोस्तों के साथ घर पर पार्टी मनाएंगे, जिसमे आप खूब एन्जॉय करेंगे। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि
आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़ी हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेगें तो कम समय में पूरा हो जाएगा। आज आपकी अन्दरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज आपके व्यवहार को लेकर पड़ोसी आपकी तारीफ करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगों को अपनी बातों से सहमत करने में सफल होंगे।

कन्या राशि
आज आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। आज किसी कार्य को पूरा करने के लिए परिवार वालों से राय ले सकते हैं। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। लवमेट के साथ कही घुमने जायेंगे, रिश्ते में और मिठास आयेगा। आज आपके व्यापार में दो-गुना वृद्धि होने के योग बने हुये है। आज आपको अपने पिता से कोई अच्छा सरप्राइज मिलेगा। आज आप परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

तुला राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दोस्तों से किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में मदद मिलेगी। आज किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुडी समस्या का समाधान निकलेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की वजह से आज आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये आज पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आयेगा। मौसम की वजह से सेहत में थोडा उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा।आज किसी बड़ी कंपनी से आपके साथ काम करने का प्रपोजल आयेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा, थोड़ी और मेहनत करने से सफलता जल्द ही कदम चूमेगी।आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अनुभवी लोगो से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी में आज प्रमोशन होने से आप प्रसन्न होंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

धनु राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। सामाजिक कार्यों को लेकर आपके आस-पास के लोग आपकी तारीफ करेंगे। लवमेट के साथ आज समय बिताने का प्लान बनायेंगे, यह प्लान आपके रिश्ते को और मजबूत करने में सहायक रहेगा।

मकर राशि
आज लेखा शास्त्र के व्यक्ति नौकरी में बदलाव करने का मन बनायेंगे, बेरोजगारों के लिये रोजगार के अच्छे अवसर सामने आएंगे। आप अपने रूटीन में साकारात्मक बदलाव करेंगे तो निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षित बनाएगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज आज आपको वापस मिलेंगे। आज आप किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आज मेडिटेशन करने से तनाव से मुक्ति मिलेगी। जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे।

कुम्भ राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तर पहुचाने में मदद करेंगें। आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आर्थिक पक्ष पहले से काफी बढ़िया रहेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के विवाहित लोगो का दिन थोडा चुनौतीपूर्ण रहेगा हैं। कलात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन बेस्ट है।

मीन राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज नए दोस्त बनाने से पहले उनके बारे में पूरी जानकारी कर लें, तभी दोस्ती का हाथ बढ़ाये। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह के लिए अच्छे रिश्ते आयेंगे। आज फर्नीचर का सामान खरीदना चाहते है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज किसी अन्य पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking