News Addaa WhatsApp Group Join करें

09 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 9, 2022  |  7:20 AM

521 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
09 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष-भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। जोखिम से उबर चुके हैं। फिर भी अभी स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ा सा बेहतर समय कहा जाएगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी पहले से अच्‍छा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

कर्क-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार मध्‍यम गति से चलेगा। काली वस्‍तु का दान करें। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।

सिंह-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार सही चल रहा है। पीली वस्‍तु पास रखना सही होगा।

कन्‍या-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्‍भव है। भौतिक सुख-सम्‍पदा में वृद्ध‍ि सम्‍भव है। कलह भी सम्‍भव है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार सही चल रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

तुला-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यवसायिक बढ़ोत्‍तरी का समय है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान लगभग ठीक है। व्‍यापार सही चल रहा है। भगवान विष्‍णु की अराधना करें। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-धनागमन, कुटुम्‍बों में वृद्धि होगी लेकिन निवेश करने से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक चल रहा है। बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु-सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

मकर-चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। अज्ञात भय परेशान करेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक ठाक है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, संतान और व्‍यापार बहुत अच्‍छा दिख रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। कानूनी जीत होगी आपकी। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking