News Addaa WhatsApp Group Join करें

16 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 16, 2022  |  7:52 AM

493 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
16 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ! WhatsApp
Responsive image

मेष-शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन यह खर्च मानसिक स्थिति को हिला देने वाला होगा। प्रेम और संतान मध्‍यम गति से आगे बढ़ते रहेंगे। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से यह मध्‍यम समय कहा जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। काली वस्‍तु का दान करें। पीली वस्‍तु पास रखें।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

वृषभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा सुखद होगी लेकिन शारीरिक और मानसिक तापमान बढ़ा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति करीब-करीब ठीक रहेगी। हरी वस्‍तु पास रखें। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी होगी। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-यात्रा में लाभ होगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी होगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सुखद समय कहा जाएगा। मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें।

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। मध्‍यम समय कहा जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार हर दृष्टिकोण से मध्‍यम समय है। भगवान विष्‍णु की अराधना करें। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-सुखद समय है। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। संतान और व्‍यापार भी मध्‍यम रहेगा थोड़ा सा लेकिन खराब नहीं रहेगा। कुल मिलाकर अच्‍छा समय कहा जाएगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे आप। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन स्‍वयं नतमस्‍तक हो जाएंगे। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम बनी रहेगी। व्‍यापार ठीक चलता रहेगा। एक डिस्‍टर्बिंग सा समय होगा लेकिन अंत में जीत आपकी होगी। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। प्रेम और संतान मध्‍यम रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई स्थिति उत्‍पन्‍न होगी जिससे आप अच्‍छा फील करें। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्ध‍ि दिख रही है। पीली वस्‍तु पास रखें।

मकर-व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी होगी। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से कुछ नई स्थि‍ति पैदा हो रही है जो कि सुखद होगी। अपनों का साथ होगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

कुंभ-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, संतान और प्रेम की स्थिति मध्‍यम रहेगी। कुल मिलाकर आर्थिक मामलों को छोड़कर थोड़ा सा ध्‍यान देने की जरूरत है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। सामाजिक कद बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान बहुत बढ़िया है। व्‍यापार बेहतर दिख रहा है। हरी वस्‍तु का दान करें और शुभ होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking