News Addaa WhatsApp Group Join करें

16 अगस्त का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 16, 2021  |  8:09 AM

792 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
16 अगस्त का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ! WhatsApp
Responsive image

मेष राशि
आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। परिवार में चल रहा तनाव आज समाप्त होगा। बेहतर होगा आज बेवजह किसी की बातों में दखल देने से बचें और अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आज सम्मान मिलेगा साथ ही लोग आपसे प्रेरणा लेंगें। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

वृष राशि
आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। ऑनलाइन व्यापार करने वालों को आज कोई बड़ा आर्डर मिलेगा जिससे आप पुरे दिन प्रसन्न रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है शिक्षक आपकी प्रशंसा करेंगे। अगर आज आप किसी नए काम की शुरूआत चाहते हैं तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर ले। जीवनसाथी से बैठकर बात करने से रिश्तो मे बढ़ रही अनबन दूर होगी। करोबार में आ रही परेशानियों का आज हल निकलेगा।

मिथुन राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। लवमेट एक दूसरे को उपहार देंगे इससे रिश्तो में और मजबूती आयेंगी। माता-पिता के सहयोग से आपकी तरक्की के मार्ग खुलेगें। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। समाजिक कार्यों में सहयोग करने से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज बड़ा धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होगा। पहले किये हुये परिश्रम का आज लाभ मिलेगा। आज वैवाहिक समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। महिलाएं अपने चेहरे का खास ख्याल रखें। बच्चे पिता के साथ पार्क घुमने जायेंगे।

सिंह राशि
आज आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। आज तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आज आपको आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। इससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। किसी काम को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आयेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।ad3

कन्या राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर विचार कर लें तो अच्छा होगा। किसी पुराने विवाद का फैसला आज आपके पक्ष में आयेगा। परिवार वालों के सहयोग से रूकें हुए कार्य पूरा करनें में सफल होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घुमने का प्लान बनायेंगे। छात्रों का पढ़ाई के प्रति गंभीरता बढ़ेगी। जो लोग बेरोजगार है, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिये ऑफर आयेगा। आज कार्यक्षेत्र मे सफलता मिलेंगी।

तुला राशि
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपके घर पर कोई दोस्त या रिश्तेदार आपसे मिलाने आयेंगे। जिसके साथ आप लंच करने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के जो लोग प्रापर्टी डिलर का काम कर रहे हैं उनके लिये आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपको कोई नया कोंट्रेक्ट मिलेगा। आज आपकी सेहत पहले से अच्छी रहेगी। लवमेट्स अपने बारे में घर पर बताएँगे। दाम्पत्य जीवन में खुशखबरी मिलेगी जिससे आप ख़ुशी से झूम उठेंगे।

वृश्चिक राशि
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज भौतिक सुख- सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगी। व्यक्तिगत समस्याएं हल हों जायेंगी। किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे तो नतीजे आपके फेवर में रहेगा। आज घर और ऑफिस दोनों जगह का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा। बच्चों की जरूरतों का ख्याल रखें। करोबारीयो को आज रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होने वाला है। ऑफिस में बॉस आपकी मेहनत और लगन से प्रसन्न होकर आपकी सैलरी में वृद्धि करेंगे।

धनु राशि
आज आप कोई नया काम शुरू करनें का मन बनायेंगे। इस राशि के छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरुरत है। आज आपके सभी कार्य समय रहते पूरे होंगे। इस राशि के मीडिया से जुड़े हुए लोगों को आज किसी खबर को कवर करने के लिए थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। छात्रों को आज परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आज आप किसी बड़ी कंपनी के साथ डील फाइनल करने में सफल होंगे।

मकर राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यों को पूरा करने में बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा। नए काम को शुरु करने में भाग्य का साथ मिलेगा। आज आपको अचानक धन प्राप्ति के स्त्रोत प्राप्त होंगे। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत के अनुरूप ही परिणाम हासिल होगें। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने में सिनियर्स की मदद मिलेगी। आज आपके माता की सेहत में सुधार होगा। इस राशि के वकालत कर रहे छात्रों को किसी अच्छे वकील के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि
आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लग रहेगा। शाम तक घर पर ही किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियाँ आज खत्म होगी। आज आपको अपनी माता से कोई सरप्राइज मिलेगा। इस राशि के जो लोग पत्रकार हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे और समाज में उनका नाम होगा। आज आपके रूके हुए पैसे वापस मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और अच्छी होगी। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखने से दम्पत्य जीवन में मधुरता बढेगी।

मीन राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका समय बच्चों के साथ बितेगा, जिससे परिवारिक महौल भी खुशनुमा रहेगा। आप आज कुछ नया और सकारात्मक काम करने की सोचेंगे आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करके छोटी मोटी स्वास्थ्य सम्बधि समस्याओं सें झुटकारा पायेंगे। आज आप अपने व्यापार की गति को बेहतर बनाने के लिए कोई नयी योजना बनायेंगे। करियर में आगे बढनें के लिए बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में नयापन आयेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking