News Addaa WhatsApp Group Join करें

19 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 19, 2022  |  7:14 AM

509 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
19 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष-कुटुम्‍बीजनों और धन के आवक में वृद्ध‍ि होगी। लिक्विड फंड में बढ़ोत्‍तरी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी हो चुकी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी पहले से बेहतर आप दिखने लगे हैं। लाल वस्‍तु पास रखें।

आपके लिए और..- केशव कुमार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात तबादलों से...

वृषभ-सौम्‍यता के प्रतीक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की अच्‍छी स्थिति रहेगी। धन, वैभव, व्‍यापार सब बहुत बढ़िया दिख रहा है। कोई समस्‍या नहीं है। जिस चीज की भी आवश्‍यकता होगी उसकी उपलब्‍धता जीवन में दिख रही है। उत्‍तम समय है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

मिथुन-खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन खर्च ज्‍यादा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार भी बहुत अच्‍छा है। बस अज्ञात भय और खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। लाल वस्‍तु का दान करें।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अति शुभ समय है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रेम, संतान, व्‍यापार सब बहुत अच्‍छा दिख रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। व्‍यापारिक सफलता मिलेगी। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य में अच्‍छी स्थ्‍िाति है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से काफी सुधर चुका है। प्रेम और संतान भी ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नए आयाम दिख रहे हैं। लाल वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। रुका हुआ काम चलने लगेगा। यात्रा में अच्‍छी स्थिति होगी लेकिन थोड़े संघर्ष के बाद। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक दिख रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्‍क न लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेंगे। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। सम्‍पन्‍नता की ओर बढ़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम और संतान मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ शुभ संकेत दिख रहे हैं। लाल वस्‍तु पास रखें।

धनु-शत्रु परास्‍त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। धन-धान्‍य की बढ़ोत्‍तरी होगी। संतान पहले से बेहतर है। प्रेम का भरपूर साथ मिलेगा। व्‍यापार इत्‍यादि सब बहुत बढ़िया चल रहा है। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर-विद्यार्थियों के लिए उत्‍तम समय है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ शुभ संकेत दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम, संतान और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

मीन-किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति बड़ी अच्‍छी है। व्‍यापार बहुत शुभ दिख रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking