News Addaa WhatsApp Group Join करें

21 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 21, 2022  |  8:06 AM

503 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
21 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ! WhatsApp
Responsive image

मेष-कौटुम्‍बिक सुख मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। वाणी प्रभावी होगी आपकी। प्रेम और संतान की स्थ्‍िाति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार भी पहले से अच्‍छा रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। लाल वस्‍तु पास रखें।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

वृषभ-सौम्‍य बने रहेंगे। सौम्‍यता और रुआब का एक बड़ा अच्‍छा पैकेज साबित होंगे आप। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति बड़ी अच्‍छी है। व्‍यापार पहले से बेहतर चल रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-मन चिंतित रहेगा। खर्च परेशान करेगा आपको। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है आपका। प्रेम और संतान की स्थिति बड़ी अच्‍छी है। व्‍यापार सही चलता रहेगा आपका। लाल वस्‍तु का दान करें।

कर्क-स्‍वास्थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। खासकर जो मधुमेह से पीड़ित हैं या यूरिन से सम्‍बन्धित समस्‍या है। आय का घर बहुत अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी चल रही है। स्‍वास्‍थ्‍य को छोड़कर बाकी सारी चीजें बहुत अच्‍छी चल रही हैं। मानसिक चंचलता पर थोड़ा नियंत्रण रखें। मां काली की अराधना करते रहें।

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पहले से काफी अच्‍छी हो चुकी है। प्रेम और संतान भी पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्‍छे चल रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। सरकारी तंत्र से अभी थोड़ी दूरी है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।

तुला-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। सरकारी तंत्र पूरा लाभान्वित करेगा आपको। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-शासन सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। एक शुभ समय दिखाई दे रहा है। बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

मकर-विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। मन थोड़ा भावुक रहेगा। क्रोध में रहेंगे। निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं अभी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। बच्‍चों की सेहत की स्थ्‍िाति में भी थोड़ा नरम-गरम दिख रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। गृहकलह हो सकता है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका भी रक्‍तचाप थोड़ा अनियमित हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। लाल वस्‍तु का दान करें।

मीन-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति करीब-करीब ठीक है। व्‍यापार भी आपका सही चल रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking