News Addaa WhatsApp Group

22 अगस्त का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 22, 2021  |  9:34 AM

585 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
22 अगस्त का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। परफॉरमेंस के लिए आपको कोई बड़ा प्लेटफॉर्म मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी प्रोफेसर का सहयोग मिलेगा। आज व्यापार में धन लाभ होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आज पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आज आप कार्यस्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा। छात्रों को आज परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। किसी नए विषय की पढ़ाई शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी खरीदने में आ रही दिक्कत दूर होंगी। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी।

मिथुन राशि
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आज जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी आज आपको कोई खुशखबरी सुनायेंगे।

कर्क राशि
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आपको फायदा होगा। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी। परिवार में सुख-शांती बनी रहेगी।

सिंह राशि
आज पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। कामकाज निपटाने के नए तरीकों को अपनाएंगे। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार होगा। आज आपका रुझान भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रहेगा। कारोबार में कर्मचारियों पर ध्यान दें उनको अच्छा लगेगा। आज सेहत पहले से ठीक रहने वाली है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। आपकी व्यवहार कुशलता के कारण अधिकारियों से सम्मान मिलेगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला हैं। जो युवा जॉब की तलाश में है आज उनकी अच्छी जगह नौकरी लगेगी। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। बुक सेलर के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला होगा। राजनीति से जुड़े लोगों की समाज में अच्छी छवी बनेगी। इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। पैसों से जुड़े मामलों में सोच समझ कर फैसला लेना बेहतर होगा।

तुला राशि
आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। घरवालों के सहयोग से आज घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। छात्रों को आज परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी उनके साथ आप अपनी पुरानी यादे ताजा करेंगें। नन्हे मेहमान के आने से घर में खुशियाँ आएँगी। लवमेट्स से आज उपहार मिलाने से प्रसन्नता होगी। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपको पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। किसी काम में कोशिश करने से किस्मत का सहयोग मिलेगा। अगर आप अपने बड़े भाई के सहयोग से कोई काम को शुरू करेंगे तो उसमें आपको तरक्की जरूर मिलेगी। आज परिवार के साथ किसी धार्मिकस्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है।

धनु राशि
आज किसी काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। छात्रों को आज कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आज आप किसी जरूरी काम में बिजी रहेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको लोगों से मदद मिलेगी। आज आपके दोस्तों की लिस्ट में बढ़ोतरी होगी। अचानक घर पर कोई मित्र आयेगा। जिसके साथ आप लंच का प्लान बनायेंगे। परिवार में विवाह योग्य अविवाहितों के विवाह की चर्चा होगी।

मकर राशि
आज आपको अपना कार्य पूरा करने में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। रात को परिवार सहित डिनर का आनंद उठाएंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ेगी। साथ ही किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है।

कुंभ राशि
आज आप पूरा दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के टीचरों के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। आज किसी कार्य में आपको अपनों की मदद मिलेगी। जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। आज आप जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे।

मीन राशि
आज कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आज आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। आज आप अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े-बुजुर्ग की मदद करने से आप राहत महसूस करेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking