News Addaa WhatsApp Group

05 दिसंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 5, 2021  |  8:56 AM

591 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
05 दिसंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज आप अपने मेहनत के दम पर धन लाभ के नये रास्ते खोलेंगे। आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। जो लोग स्टेशनरी के बिजनेस से जुड़े हैं, उनको आज लाभ मिलेगा। कामकाजी महिलाओं को कोई छोटा उद्योग शुरू करने में घरवालों का सहयोग प्राप्त होगा।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। जो छात्र घर से दूर रहकर किसी कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में नयापन लाने के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होगा।

मिथुन राशि
आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव आयेंगे। आज शाम को आप किसी फ्रेंड के बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनायेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सामान्य है। बिल्डर्स के लिए दिन अच्छा है, नये कॉन्ट्रैक्ट से आपको बड़ा मुनाफा होगा। घर के आसपास किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी। आज कोई दोस्त आपसे मिलने घर आयेगा।

कर्क राशि
आज आप ऑफिस में दूसरों के सामने अपना मत रखने में सफल होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा। आज किसी से भी मित्रता करने से पहले उसके व्यवहार को अच्छे से समझ लेना चाहिए। कुल मिलाकर आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।

सिंह राशि
आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आर्थिक पक्ष आज पहले से मजबूत रहेगा। कार्यों में आज माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे।ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आज सभी काम समय पर पूरे होंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ लंच के लिए किसी रेस्टोरेंट में जायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पार्टी में उनको कोई उच्च पद भी मिलेगी। इस राशि के जो लोग जॉब की तलाश में हैं, उन्हें आज जॉब मिलने के असार हैं।

तुला राशि
ऑफिस में आज काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन शाम तक पूरा काम आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही काम पूरा करने में आपको किसी सहकर्मी की मदद भी मिलेगी। आपके करियर में अचानक बदलाव आयेगा, जिससे आपको धन लाभ होगा। आज वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। माता का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कोई करीबी रिश्तेदार आपकी शादी के लिए बात करेंगे।

वृश्चिक राशि
आज आपको घर की कुछ नयी जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी। आज आप किसी दोस्त के घर डिनर के लिए जायेंगे। व्यापारी वर्ग को आज फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक रूप से आपको सफलता मिलेगी। कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का हल आसानी से निकल जाएगा। आज आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा।

धनु राशि
आज आपका आपका दिन शानदार रहने वाला है। ऑफिस में सारे काम समय से पूरे हो जायेंगे। साथ ही बॉस आपके बेहतर प्रदर्शन के लिए पदोन्नति पर विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी पुराने क्लाइंट से अधिक धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जायेंगे। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

मकर राशि
आज आप सकारात्मक विचारों के साथ काम को आसानी से पूरा करेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी ऐसे रिश्तेदार के यहां से निमंत्रण आयेगा, जहां आप बहुत दिनों से न जा पाये हों। आज आप भविष्य के लिए योजनाएं बनायेंगे। घर पर धार्मिक आयोजन करने का मन बनायेंगे। अगर आप कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो सफलता आपके हाथ लगेगी।

कुंभ राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। ऑफिस में भी काम के प्रति माहौल अच्छा रहेगा, जिससे आप रिलेक्स फील करेंगे। इस राशि के विवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। बिजनेस के कार्यों में बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा।

मीन राशि
आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ होगा। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं, आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। आपकी मेहनत और लग्न देखकर बॉस आपको कोई जरूरत की चीज़ गिफ्ट करेंगे। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking