News Addaa WhatsApp Group

06 दिसंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 6, 2021  |  7:38 AM

436 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
06 दिसंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आसपास के लोगों से सहयोग मिलेगा। इस राशि के जो लोग वकील है उनकी मुलाकात किसी पुराने क्लाइंट से होगा। कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा। अचानक किसी स्रोत से धन लाभ होगा। बड़े अधिकारियों से की गई मुलाकात सफल रहेगी।

वृष राशि
आज आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिए किसी की मदद मिलेगी। किस्मत आपके साथ रहने वाली है। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से पूरा होगा। जीवनसाथी किसी काम के लिए आपकी तारीफ करेंगे, इससे मन खुश होगा। काम को लेकर आपकी कई योजनाएं समय से पूरी हो जाएंगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि
आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। घर के लिए कुछ नया सामान खरीदेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलते जाएंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। नवविवाहित दंपत्ति कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे

कर्क राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध करेंगे। निवेश के मामले में नई सलाह मिलेगी। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए मौके सामने आएंगे। अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा होगी। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे।

सिंह राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम को टालने से बचना चाहिए, समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का मौका मिलेगा

कन्या राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा से आपको लाभ होगा। किसी मित्र से कार्यों में पूरा करने में सहयोग मिलेगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। अध्यात्म की तरफ रुझान अधिक रहेगा। अपने कार्यों को पूरा करने में कामयाबी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी।

तुला राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। किसी पारिवारिक विषय को लेकर जीवनसाथी से फोन पर लंबी बात होगी। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यापार में साझेदारी की सोच रहे हैं, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर लें। छात्रों को सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। कई दिनों से चले आ रहे मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस के कार्यों में सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा। किसी जरूरी कार्य से की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। दांपत्य रिश्तों में मजबूती आएगी। कोई नई बात सीखने को मिलेगी। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

धनु राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबार में लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के प्रोफेसर को सम्मानित किया जाएगा । राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आपको किसी से उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। घरेलू कार्यों को निपटाने में सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लाएंगे।

मकर राशि
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। काम का बोझ थोड़ा ज्यादा रहेगा। फिलहाल नया काम शुरू करने से बचना चाहिए। परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सबकी बात जरूर सुनना चाहिए। कुछ चीजों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे।

कुंभ राशि
आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। साथ ही मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे।

मीन राशि
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आपके घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी।आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अध्यात्म के प्रति लगाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे हो जाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ननिहाल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। लोगों को अपनी बातें समझने में सफल होंगे ।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking