News Addaa WhatsApp Group

14 दिसंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 14, 2021  |  7:07 AM

479 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
14 दिसंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। इस राशि के लोगों को अपने विरोधियों से जीत हासिल होगी। अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए उनको थोड़ा ज्यादा समय दें। पहले से चल रही ई एम आई से छुटकारा मिलेगा। नया उद्योग शुरू करने का मन बनाएंगे। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट के प्रति अपने मत रखने में दिक्कतें आएंगी, बेहतर यही होगा की अपनी राय देने से बचें।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। छात्रों को कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना बन रही है, जिससे करियर में बदलाव आएंगे। नया वाहन खरीदने के लिए दिन शुभ है। बीते समय को भूलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। सोच में सकरात्मक बदलाव आएगा, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए ऑफर आएगा।

मिथुन राशि
आज का दिन लाभ देने वाला है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। इस राशि वाली महिलाओं के लिए दिन अच्छा है, उन्हें अपने मायके की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। आपके विचारों को ऑफिस में सीनियर्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। भविष्य के लिए कोई खास निर्णय ले सकते हैं, जो आगे चलकर कारगर साबित होगा।

कर्क राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। लेखकों के लिए दिन महत्वपूर्ण है। लेखन शैली में सफलता मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। आप जो भी काम करना चाहेंगे वो पूरे हो जाएंगे। कार्यों को पूरा करने के लिए मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नई चुनौतियों के प्रति तैयार रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे।

सिंह राशि
आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। पिता आपको सरप्राइज करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। अपने बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को सोच-समझकर कर फैसला लेने की जरूरत है। छात्रों को अपने करियर के प्रति कोई अच्छी खबर मिलेगी। लोगों के बीच अपनी छवि बनाने का पूरा मौका मिलेगा।

कन्या राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। अपनी संतान की सफलता से प्रसन्न होंगे। घर में परिवर्तन संबंधी कोई निर्णय लेना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। बिजनेसमैन को अपना बिजनेस बढ़ाने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आपका झुकाव परिजनों के प्रति होगा, जिससे कुछ समय से चल रही पारिवारिक कलह दूर हो जाएगी। लोगों से मुलाकात के दौरान साकारात्मक बातों का प्रयोग करें।

तुला राशि
आज आपका दिन राहत पूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन शुभ है। अपने साथी से मन की बात शेयर करेंगे। कारोबारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कम्पनी को नेशनल और इंटरनेशनल आयात-निर्यात में लाभ की प्राप्ति होगी। अपने मित्र के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

वृश्चिक राशि
आज आप किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे। महिलाओं के मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। घर के बड़ों से धन की प्राप्ति होगी। अपना पैसा किसी धार्मिक काम में लगाएंगे तो पारिवारिक खुशी मिलेगी। जरूरी कार्यों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा। इस राशि वाले छात्र नौकरी के आवेदन फार्म भरना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है। घर से बाहर निकलने पर सावधानी पूर्वक वाहनों का प्रयोग करें।

धनु राशि
आज आपका दिन उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। आपका समय दोस्तों और भाई-बहनों के साथ बीतेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। किसी समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। लवमेट्स का अपने साथी के प्रति अन्य दिन की अपेक्षा अधिक झुकाव रहेगा। कारोबारियों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। नए लोगों के साथ डील पक्की होगी। छात्र अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नई योजनाएं शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों को सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। नए मौके को हाथ से न जाने दें। लवमेट्स के लिए दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। घर पर आपके विवाह की बात होगी।

कुम्भ राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर के मामले में आप क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेंगे। किसी को भी अपनी बातों से सहमत कर लेंगे। खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। इस राशि के थिएटर से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए रास्ते मिलेंगे। किसी पुराने काम में कामयाबी मिलने के बाद लोग आपको तारीफ से सराबोर कर देंगे। घर में सभी के साथ बेहतरीन पल बिताएंगे।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। जमीन-जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मीठी नोक-झोक होगी, इससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। किसी अपने की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरुआत करेंगे तो सफलता मिलना तय है। ऑफिस में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस राशि के छात्रों को आज के दिन पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking