News Addaa WhatsApp Group

17 दिसंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 17, 2021  |  7:39 AM

459 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
17 दिसंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं वो आज किसी की मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें। आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। आज आपको जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा होगा। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृषभ राशि
आज तकदीर आपके साथ रहेगी। आज आप अपने बात करने के तरीकों से लोगों को अपनी बात समझाने में सफल रहेंगे। साथ ही अपने व्यवहार से ऐसे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे जो आपकी क्षमताओं से प्रभावित होकर आपके विकास के लिए नए रास्ते खोल सकते हैं। इस राशि के जो लोग टूर एण्ड ट्रैवल का बिजनेस करते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर आयेगा। तली-भुनी चीज़े खाने से बचें।

मिथुन राशि
आज का दिन आपको अपने काम को बेहतर ढंग से करने के लिए शुभ है। इस राशि के जो लोग सिंगिंग के शौकीन है उनके लिए आज का दिन बेहतरीन है। किसी शो में गाने का ऑफर मिलेगा जिससे आपके करियर की अच्छी शुरुआत होगी। राजनीति में सक्रिय लोगों को पार्टी में नयी जिम्मेदारी मिलेगी। छात्र कोई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने में पुरानी कंपनी का अनुभव काम आयेगा।

कर्क राशि
अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। इस राशि के ठेकेदार के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जायेंगे जहां आपकी मुलाकात पुराने दोस्त से होगी। छात्रों को सफलता मिलने से परिवार वाले खुश होंगे।

सिंह राशि
आज आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। आपके नए विचारों से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। साथ ही आपकी सराहना करेंगे। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहले उसकी योजना तैयार कर लें। जीवनसाथी का सहयोग आज आपके कामों में कारगर साबित होगा। आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। लवमेट साथ में लंच करने जायेंगे, इससे रिश्तों में और मजबूती आयेगी।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश होकर आपको ईनाम स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे। साथ ही आपका प्रमोशन होने की भी सम्भावना है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज लवमेट्स के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। इस राशि के डॉक्टरों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि
आज आगे बढ़ने के नये रास्ते नजर आयेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स की तरक्की में कई दिनों से आ रही रुकावटें आज दूर हो जाऐंगी। व्यापार में पहले से बनाई हुई योजनाएं आज पूरी हो जाऐगी। इस राशि के बिल्डर्स के लिए आज का दिन शुभ है, कोई नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग बने हुए है। आज जीवनसाथी के साथ घर पर ही समय बिताएंगे, जिससे दोनों के रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। बच्चे आपको खुश होने की वजह देंगे।

वृश्चिक राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप बहुत सरलता से घर के काम बिना किसी रुकावट के पूरा करेंगे। बेहतर परिणामों के लिए खुद पर भरोसा रखें। फ्रीलांस का काम कर रहे लोगों को आय के नये स्त्रोत प्राप्त होंगे। बिजनेस मीटिंग में आज आप लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। आज किये परिश्रम का फायदा भविष्य में अवश्य होगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार में आज सुख-शांति का माहौल रहेगा। साथ ही बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आयेगी। आज आपके सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे। इस राशि के ड्राई क्लीनर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। काम को बढ़ाने से धन लाभ में काफी इजाफा होगा। किसी काम को करने में आज जल्दबाजी करने से बचें। लवमेट अपने पार्टनर को इयररिंग गिफ्ट कर सकते हैं, जिससे आपके साथी को खुशी मिलेगी।

मकर राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई ऑनलाइन व्यापार शुरू करने के लिए भी आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। इस राशि के आर्किटेक्ट क्षेत्र से जुड़े लोगों के कार्यों में आने वाली रुकावटें समाप्त हो जायेंगी। पहले की हुई मेहनत के आज अच्छे परिणाम हासिल होंगे। दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे, जिसमें आप खूब एन्जॉय करेंगे। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

कुम्भ राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। इस राशि के इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। अगर आप जॉब बदलने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। आज आप अपने दोस्तों साथ कुछ मज़ाकिया और मजेदार पल बिताएंगे। माता-पिता का सहयोग कार्यों में मिलता रहेगा। नवविवाहित आज कहीं बाहर घुमाने का प्लान बनायेंगे। आपको किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका मिलेगा।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आज आप जिन कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास लंबे समय से कर रहे हैं, उन्हें आज पूरा करने में सफल होंगे। इस राशि के जो लोग जौहरी का बिजनेस करते हैं आज उन्हें धन लाभ होने की संभावना बन रही है। साथ ही आपकी मुलाकात कुछ बड़े बिजनेसमैन से होगी जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। बच्चों का समय आज दादा के साथ बितेगा। विद्यार्थियों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking