News Addaa WhatsApp Group

20 दिसंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 20, 2021  |  8:09 AM

438 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
20 दिसंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। घर में रिश्तेदारों के आगमन के कारण खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ बातचीत करके अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। सहपाठियों के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। व्यापार में काफी इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम बना रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का अच्छा मौका आपको मिलेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। किसी चिज को लेकर उलझन में रहेंगे। कुछ समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। लम्बे समय से चल रही आपकी परेशानी समाप्त होगी । परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा, साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। लवमेट के लिए दिन सामान्य रहेगा। बेहतर होगा कि फालतू की बातें करने से बचें। दाम्पत्य रिश्ते में विश्वास बनाए रखें।

कर्क राशि
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। कारोबारियों को बड़ा फायदा होगा। समझदारी, आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक कार्यों की वजह से भाग-दौड़ करनी पडे़गी, इससे थकान महसूस होगी। संतान सुख प्राप्त होनें की सम्भावना है। दूर रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चों से शुभ समाचार मिलेगा। कामकाज में नए बदलाव करने से बचना चाहिए।

सिंह राशि
आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगाएंगे। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। ऑफिस में काम समय पर खत्म करने से आपकी वाहवाही होगी। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लाएंगे। दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करें, तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।

कन्या राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेंस देखकर बॉस खुश हो जाएंगे। अगर नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। अचानक कहीं से धन लाभ होगा। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे, जिससे रिश्तों में और मजबूती आएगी। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। यात्रा पर जाना है तो अपने जरुरत का सामान लेना ना भूलें।

तुला राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सभी काम मन- मुताबिक पूरे होंगे। बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जाएंगे, किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। किसी पर अपनी बात मनवाने का दबाव न डालें। कुछ साथियों से अनबन हो सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। पारिवारिक रिश्तों बेहतर होंगे।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होगें। पैसों के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं। कुछ योजनाओं में आप बदलाव करेंगे तो बेहतर रहेगा, इससे फायदा भी होगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। रुके हुए काम को पूरा करने में किसी मित्र की मदद मिलेगी। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे पूरे दिनभर मन प्रसन्न रहेगा। कुछ नई जिम्मेदारियां आएंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किए गए कार्यों का परिणाम आपको धन-लाभ के रूप में मिलेगा। काम को लेकर कुछ नए विचार दिमाग में आएंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मकर राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जाएंगे । किसी समारोह में जाने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। कारोबारियों को धन लाभ होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

कुंभ राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें सफल भी होंगे।

मीन राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। किसी अनजान व्यक्ति की वजह से मूड थोड़ा खराब हो सकता है। पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाने में सफल होंगे। धनलाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए। आपके व्यापार में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking