News Addaa WhatsApp Group

21 दिसंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 21, 2021  |  8:07 AM

519 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
21 दिसंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्याएं आज हल हो जाएगी। किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे, तो नतीजे आपके फेवर में आयेंगे। आज घर और ऑफिस दोनों जगह का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें, ठंडी चीजें खाने से बचें। कारोबारियों को मुनाफा होगा। वेतन में भी बढ़ोतरी होगी। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। मित्रों के सहयोग से रुके हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे। आज किसी दूर के रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे आप बहुत खुश हो जायेंगे। शाम तक घर में कोई छोटी पार्टी का आयोजन भी करेंगे। इस राशि के जो लोग प्रापर्टी डिलर का काम कर रहे हैं, उनके लिये आज का दिन फायदेमंद रहेगा। कोई नया कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। आज आपको दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके कार्यों में बच्चों का सहयोग मिलेगा। नए काम को शुरू करने में भाग्य का साथ मिलेगा आज धन प्राप्ति के अच्छे योग है। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत के बराबर परिणाम हासिल होंगे। ऑफिस के किसी काम को लेकर आप उलझ सकते हैं। लेकिन सीनियर्स की मदद से सब ठीक हो जायेगा। सभी कार्यो में सफलता मिलेंगी। आज आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

कर्क राशि
आज आप कोई नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं। इस राशि के छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आज आपके ऊपर ऑफिस के कार्यों का दबाव बनेगा, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से समय पर पूरा कर लेंगे। इस राशि के मीडिया से जुड़े हुए लोगों को आज थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज आपको किसी खास दोस्त की मदद मिलेगी। आप अपने विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति बहुत अच्छी तरह कर सकेंगे। आपके घर में खुशियों का आगमन होगा।

सिंह राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका समय बच्चों के साथ बितेगा, जिससे पारिवारिक महौल भी खुशनुमा बना रहेगा। आप कुछ नया और सकारात्मक काम करने की सोचेंगे। अपनी दिनचर्या में बदलाव करके छोटी- मोटी स्वास्थ्य सम्बधि समस्यायों सें छुटकारा पा सकते हैं। आज आपके लिए योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित होगा। करियर में और आगे बढ़ने के लिए बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। माता के सेहत का खास ख्याल रखें।

कन्या राशि
आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। शाम तक किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका मिलेगा। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां आज समाप्त होगी। आज आपको अपनी माता से कोई सरप्राइज मिलेगा, जिससे आप पुरे दिन प्रसन्न रहेंगे। इस राशि के जो लोग पत्रकार हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे और समाज में उनका नाम होगा। रूके हुए पैसे वापस मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। साथी पर भरोसा बनाये रखने से दम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

तुला राशि
आज आपके पुराने रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। आज अचानक कहीं से धन लाभ होने के योग बने हुए है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है शिक्षक आपकी प्रशंसा करेंगे। अगर आज आप किसी नए काम की शुरुआत चाहते हैं, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर लें। जीवनसाथी से बैठकर बात करने से रिश्तों मे बढ़ रही अन-बन दूर हो जायेगी और रिश्ते में मधुरता आयेंगी। करोबार में आ रही परेशानियां दूर होंगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन मिला जुला परिणाम देने वाला रहेगा। परिवार में आज किसी सदस्य को बड़ी सफलता मिलने से घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज बेवजह किसी की बातों में दखल देने से बचें और अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। इस राशि के स्टूडेंट्स को परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आज सम्मान मिलेगा और लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। लवमेट्स कहीं बहार घूमने का प्लान बनायेंगे, जिससे रिश्ते में और मधुरता आयेगी।

धनु राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होगा। मन से किये गये परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। आज वैवाहिक समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा वक़्त बितेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। महिलाएं अपने चेहरे का खास ख्याल रखें। बच्चे अपने पिता से कुछ अच्छा सीखेंगे।

मकर राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। लवमेट एक दूसरे को कुछ उपहार दें सकते हैं इससे रिश्तो में और मजबूती आएगी। माता पिता के सहयोग से आपकी तरक्की के मार्ग खुलेंगे। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। समाजिक कार्यों में सहयोग करने से लोगों में आपके प्रति मान समान बढ़ेगा और वह आपसे प्रेरणा भी लेंगे।

कुंभ राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर विचार कर ले तो अच्छा होगा। किसी पुराने विवाद का फैसला अपके पक्ष में आयेगा। परिवारवालों के सहयोग से आज रुके हुए कार्य पूरा करने में सफल होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति गंभीरता बढ़ेगी। जो लोग बेरोजगार है, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिये ऑफर आयेगा। कार्यक्षेत्र मे सफलता मिलेंगी।

मीन राशि
आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। आज तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। इससे आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो जायेगी। किसी काम को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आयेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking