News Addaa WhatsApp Group

24 दिसंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 24, 2021  |  7:28 AM

522 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
24 दिसंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है रहेगा। आज काम करते समय अपने मन को शांत रखें, जिससे आपका काम आसानी से पूरा हो। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आज आपको बचना चाहिए। इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। आज आप अपने मनोरंजन के लिए पैसे खर्च करेंगे। आज आपका कोई खास दोस्त आपसे आर्थिक मदद के लिए कहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज किसी भी क्षेत्र में आपकी कोशिश पूरी तरह से सफल होगी। आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ मनाएंगे। आज आपका व्यक्तित्व आकर्षक बना रहेगा। कई दिनों से चल रही किसी पारिवारिक समस्या का आज समाधान निकलेगा। परिवार और समाज के लोग आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। पहले किये गए निवेश का आज लाभ मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप ठीक ढंग से संभालेंगे। आज आपको कुछ अवसरों का फायदा मिलेगा। ऑफिस में आज आपके ड्रेस की तारीफ होगी। व्यापर में आज धन लाभ के बड़े मौके मिलेंगे, जिसका आप भी भरपूर लाभ उठाएंगे। आज कोई नया व्यापार शुरू
करने की रूपरेखा बनायेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। आज आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े असमंजस में रहेंगे। आज आपको अपने आस पास हो रही गतिविधियों पर नजर बना कर रखने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याएं आज समाप्त होंगी।

सिंह राशि
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आज आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज आपके रुके हुए सभी काम पूरे होंगे। आज आज खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। आज किसी खास रिश्तेदार से आपको शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। आज किसी खास दोस्तों से मुलाकात
होगी। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स को आज उपहार मिलेगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे। आज आप किसी बर्थ-डे पार्टी जायेंगे, वहां दोस्तों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। आज आप अपनी मेहनत से कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज किसी बुजुर्ग से आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपको ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। इस राशि वालों के लिए अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं।

तुला राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक रहेंगे। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से खुशखबरी मिलेगी। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आज कोई भी फैसला सोच-समझ कर लेंगे और सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। व्यापार
को बढाने के लिए कोई नया प्लान बनायेंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आपके मन की कोई खास इच्छा पूरी होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आज नये कदम उठायेंगे, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। लवमेट के साथ रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आपके दिमाग में कुछ नए आइडिया आयेंगे। साथ ही पुरानी कंपनी का
अनुभव आज आपके किसी खास काम को पूरा करने में कारगर साबित होगा। विद्यार्थियों का मन आज कुछ नया सीखने में लगेगा।

धनु राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से कॉल आयेगा। इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। कोई स्टोरी लिखने के लिये नया टॉपिक दिमाग में आएगा। विद्यार्थियों का करियर आज एक नये रूप में उभरेगा। आज कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कार्य आसानी से पूरा हो जायेंगे। लवमेट्स आज एक दूसरे को उपहार देंगे, जिससे रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी।

मकर राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बितायेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। आज किसी स्थिति को लेकर ज्यादा सोचने की बजाय उसका समाधान निकालने पर ध्यान दें। आज आपको आलस्य से बचना चाहिए। अच्छा रहेगा आप अपने कार्य समय से पूरा कर लें। परिवार में चल रही अनबन आज किसी की सलाह से समाप्त हो जायेगा।

कुंभ राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, वो समय से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में बॉस आपके वर्कपरफॉरमेंस से खुश होकर आपको कुछ जरूरत का सामान गिफ्ट करेंगे। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जाएंगे। आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट जाएंगे। कोई भी बात सोच-विचार कर ही कहें, किसी को आपकी बात थोड़ी लग सकती हैं।

मीन राशि
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो आज किसी फ्रेंड की मदद से पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी आज आपको प्रसन्न होने की वजह देंगे। आज आपको अचानक धन लाभ
होने के योग बने हुए है। लवमेट्स परिणयसूत्र में बंधने का प्लान बनायेंगे।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking