News Addaa WhatsApp Group

01 फरवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 1, 2022  |  7:32 AM

610 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
01 फरवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। दूसरे लोगों से आपको मदद मिलती रहेगी। आज आप हर किसी की बात को सुनने की कोशिश करेंगे। आज कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। काम के प्रति समर्पित होने से अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। बच्चों का अच्छा व्यवहार देखकर माता-पिता खुश होंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष राशि
आज आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए आप तैयार रहेंगे। खुशियां कभी भी मिल सकती है। आज आप सामाजिक काम में सफल होंगे। आपके कामों की चर्चा होगी। आज कुछ लोग आपसे सहयोग के लिए कहेंगे। घर पर परिवारवालों के साथ छोटी-सी पार्टी का आयोजन करेंगे।

मिथुन राशि
आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे, जिससे घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। आपको संचार-साधनों से फायदा होगा। आज ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। आपको कुछ नए अनुभव भी प्राप्त होंगे। आज कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे पैसा कमाने के नये विचार मिलेंगे। विद्यार्थियों को आज बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज कुछ लोग आपके लिए मददगार भी साबित होंगे।

कर्क राशि
आज आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। ऑफिस के किसी काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिससे आपको थोड़ी थकान महसूस होगी। आज बच्चों के साथ कुछ टाइम स्पेंड करेंगे। आज आपको सबकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। दोस्तों से तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपको किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। पैसों को लेकर आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आयेंगी।

सिंह राशि
आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। किसी मित्र से बात करके खुशी होगी। अपनी खुशी बरकरार रखने के लिये आज आपको विवादों से दूर रहना चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आज आप सोच विचार में रहेंगे। आज आप किसी न किसी काम में उलझ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में आप सफल भी होंगे। ऑफिस में आपकी इम्पोर्टेंस बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा।

कन्या राशि
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो जायेगा। आज पैसे कमाने के लिए नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही आप उनकी इच्छा को पूरी करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बनायेंगे। उनसे मिलकर आपको किसी काम में फायदा भी होगा। मास कम्युनिकेशन स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

तुला राशि
आज आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे, जिससे परिवार के लोग आपसे खुश होंगे। ऑफिस का कोई खास काम आज पूरा होगा जिससे आपको खुशी मिलेगी | बच्चे पढ़ाई-लिखाई में कम ध्यान देंगे। अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए आपको और मेहनत करने की जरूरत है। वहीं कारोबारियों को काम में फायदा होगा। आज आपको किसी मामले में बड़ा
निर्णय लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि
आज आपका ध्यान सामाजिक कामकाज में लगा रहेगा। किसी मामले में आप भावुक हो सकते हैं। जरूरी काम में दोस्तों और भाईयों का सहयोग मिलेगा। जीवन में तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। ज्योग्रफी विषय के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप कुछ नया काम करने की सोचेंगे।

धनु राशि
आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आज आप कोई नई चीज सीखेंगे। दूसरे लोगों की सलाह आज फायदेमंद होगी। नए दोस्तों से मुलाकात फायदा दिलायेगी। आज जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट देकर उन्हें सरप्राइज करेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी।

मकर राशि
आज घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई बड़ा कदम उठाना चाहिए। बच्चों के साथ आज मनोरंजक समय व्यतीत करेंगे। एम.सी.ए स्टूडेंट्स के लिये दिन सामान्य रहने वाला है। सफलता हासिल करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आज आपको बचना चाहिए। आज आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करेंगे, इससे आपको फायदा होगा।

कुंभ राशि
आज पहले किए गए किसी काम से आपको फायदा होगा। आज किस्मत का साथ बना रहेगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपका सोचा हुआ काम अचानक पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। दोस्तों की मदद से आपकी कोई प्लानिंग सफल होगी। आज कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा।

मीन राशि
आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका सम्पर्क होगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। आपको अधूरे काम आज पूरे हो जायेंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर लेंगे, जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। काम में एकाग्रता बनी रहने के कारण आपको सफलता भी मिलेगी। जीवन में आप लगातार आगे बढ़ते जायेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ समय बितायेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। लवमेट्स के रिश्ते में मजबूती आयेगी।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking