News Addaa WhatsApp Group

22 फरवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 22, 2022  |  7:00 AM

511 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
22 फरवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के योग बनेंगे। किसी दूसरे पर अपने काम थोपने की कोशिश करने से आपको बचना चाहिए। किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए, नहीं तो वह का खराब हो सकता है। आज आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन होगा। कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। किसी दूसरे की ज्यादा आलोचना करने से आपको बचना चाहिए। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जाएंगे। दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद होगी।
वृष राशि
आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपकी कार्य क्षमता भविष्य में फायदा दिलायेगा। आप परिवारवालों के साथ सुखद समय बितायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विदेश यात्रा का मन बना रहे है तो अभी रुक कर जाएं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
मिथुन राशि
आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हरसंभव कोशिश करेंगे। आपको इसमें फायदा भी होगा। आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा। आज किसी जरूरी काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है,लेकिन काम में सफलता भी मिलेगी। कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज धन लाभ होगा। खेल में प्रर्दशन आज बेहतर रहेगा। महिलाएं आज किसी समारोह में जायेंगी साथ ही मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
कर्क राशि
आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करेंगे। आप अपने भविष्य को लेकर कोई जरूरी प्लानिंग भी बनायेंगे। किसी नए काम पर सोच-विचार करेंगे। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्दी मिलेगी। आपको अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। विद्यार्थियों को आज करियर में नयी सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा, आप अपने साथियों को खुश रखने की कोशिश करेंगे। घर के बुजुर्गों के शुगर लेवल का ध्यान देना चाहिए साथ ही दवाइयां समय-समय पर देते रहें।
सिंह राशि
करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। ऑफिस में आज आपके कामों की तारीफ होगी। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, इससे लोग आपके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेंगे। मेहनत के परिणाम जल्द ही आपको मिलेंगे। महिलाओं को आज कोई खास खुशखबरी मिलने वाली है। साथ ही कोई मन की इच्छा पूरी भी होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आपसी विश्वास और सहजता के सहारे आपके रिश्ते में मजबूती आयेगी।
कन्या राशि
आज शाम के समय जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर करने जायेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपके रुके हुए काम में सहयोगी से मदद मिलेगी। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज परिवार की जिम्मेदारियां मिलेगी। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। कुल मिलकर आज आपका दिन ठीक रहने वाला है।
तुला राशि
आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नए व्यवसाय शुरू करने का मौका मिलेगा। धार्मिक कार्यों मे सहयोग देने से समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। दाम्पत्य जीवन बेहतर बना रहेगा। आपके आसपास चहल-पहल रहेगी। परिवार के साथ कहीं जाने की योजना बनायेंगे।
वृश्चिक राशि
आज आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा,जिससे आपके चहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही दूसरों से उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। आज कार्यों में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। कहीं घूमने जायेंगे।
धनु राशि
आज किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। जिससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। नौकरीपेशा वालों को कुछ लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कई दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्याएं आज खत्म हो जायेंगी। शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। घर में शांति का माहौल बना रहेगा।
मकर राशि
आज आप कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करेंगे। आप अपने कार्यों को पूरा करने में बहुत हद तक सफल होंगे। आपको किसी उलझन से छुटकारा मिलेगा। आप शाम को बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिए बाहर जायेंगे। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर बनेगा। किसी नये काम की शुरूआत करने पर परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश होंगे। मित्रों के साथ किसी गलतफहमी की वजह से अनबन हो सकती है। लेकिन चिंता ना करें पहले की तरह जल्दी सब ठीक हो जायेगा।
कुंभ राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में आप सफल होंगे। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। रोजगार के मामले में आप किसी जानकर व्यक्ति से सलाह लेंगे। करियर से रिलेटेड आपको कई अच्छे मौके मिलेंगे। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई जरूरी योजना बनायेंगे। किसी काम को संतुलन बनाकर करने से वह समय से पहले पूरा हो जायेंगे। नौकरी कर रहे लोगों की पदोन्नति होगी। आप अपने किसी दोस्त से मिलने उसके घर जायेंगे।
मीन राशि
आज किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आज ऑफिस के काम से रिलेटेड आपको यात्रा करनी पड़ेगी। ये यात्रा लाभदायक भी रहेगी। आज व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर आपको प्राप्त होगा घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए आज का दिन खास है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, उनके साथ कहीं घूमने भी जायेंगे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking