News Addaa WhatsApp Group

28 फरवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 28, 2022  |  7:11 AM

477 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
28 फरवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करने की सोच सकते हैं। अपने साथियों को खुश रखने की कोशिश करेंगे। बी.सी.ए स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी। अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। कोई जरूरी काम को पूरा करने की योजना बनायेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको सभी कार्यों में कामयाबी मिलेगी।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष राशि
आज किसी काम में आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। परिवार के साथ ही आज घर पर पूजा पाठ में लगे रहेंगे। व्यापार में आपको उम्मीद से अधिक मुनाफा होने के योग बने हुए है। किसी भी तरह का घरेलू फैसला लेने से पहले घरवालों की राय लेना बेहतर रहेगा। किसी दूसरे व्यक्ति पर अपने काम को थोपने से आपको बचना चाहिए। अपना काम खुद से पूरा करने की कोशिश करें। दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आज फायदेमंद हो सकती है।

मिथुन राशि
आज आप परिवारवालों के साथ सुखद समय बितायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी कार्यक्षमता भविष्य में आपको फायदा दिलायेगी। आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे।

कर्क राशि
आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपसी विश्वास और सहजता के सहारे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। मेहनत के परिणाम जल्द ही आपको मिलेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज कोई खुशखबरी मिलने वाली है। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। ऑफिस में सबके साथ आपके रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि
आज आप अपने लिये कोई इलैक्ट्रॉनिक्स की चीज खरीद सकते हैं। आप शाम को बच्चों के साथ कहीं आसपास घूमने के लिए जायेंगे। कामकाज में आपको सफलता मिलेगी। किसी पुरानी बात को लेकर बार-बार सोच-विचार करेंगे। अच्छा रहेगा बेवजह सोचने से बचे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। भाई-बहनों से कार्यों में सहयोग मिलेगा। उनके साथ आपका व्यवहार अच्छा बना रहेगा। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओ की कद्र करेंगे।

कन्या राशि
आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आपको इससे फायदा भी जरूर होगा। आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा। किसी जरूरी कामकाज से भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन काम में सफलता भी जरूर मिलेगी। कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये भी आज का दिन लाभदायक रहने वाला है।

तुला राशि
आज आप पूरे दिन खुशमिजाज रहेंगे। ऑफिस के मामलों को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपके रुके हुए काम में सहयोगी की मदद मिलने से पूरा हो जायेगा। साइंस स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए। आज कुछ लोगों का ध्यान आपकी तरफ होगा। किसी दूसरे की ज्यादा आलोचना करने से आपको बचना चाहिए। किसी काम में दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। बीटेक स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। लवमेट्स को आज सरप्राइज मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। मन खुशियों से भरा रहेगा। आपके आसपास बच्चों की चहल-पहल रहेगी। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ेंगे, लेकिन परिवार के साथ मिलकर आप सब कुछ अच्छे से मैनेज कर लेंगे। आपको व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी धन सम्पत्ति में वृद्धि होगी।

धनु राशि
आपका सोचा हुआ काम अचानक पूरा हो जायेगा। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपकी सफलता सुनिश्चित है। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। आपको काम के नए अवसर जल्द ही मिलेंगे। अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए आपको किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी।

मकर राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपका कोई खास काम आसानी से पूरा होगा। बिजनेसमैन के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। रोजगार के मामले में आप किसी जानकार व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज दूसरों की मदद के जरिए आपको भी काम के कुछ नए मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के करियर में अचानक बदलाव आने की संभावना है। ये बदलाव उनके लिये लाभदायक होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी सोच और विचारों में नयापन आयेगा। दाम्पत्य रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

कुम्भ राशि
आज किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें। इससे काम आसानी से पूरा होगा | पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। आपको किस्मत के भरोसे बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मनचाही जगह पर ट्रांसफर के लिये अभी थोड़ी और मेहनत करनी पड़ेगी। मैकेनिकल इंजीनियर्स के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत के अनुसार ही आपको काम में सफलता मिलेगी। शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। लवमेट्स के साथ मीठी नोक-झोक होगी जिससे रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी।

मीन राशि
आज किसी व्यक्ति को आपसे उम्मीद से ज्यादा अपेक्षाएं होंगी। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय कारगर साबित होगी। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। किसी काम में थोड़ी मेहनत से ही किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आप दोस्तों के साथ कुछ समय बितायेंगे। आप जिस काम की शुरआत करेंगे उसको समय रहते पूरा कर लेंगे। ऑफिस में जूनियर आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप ही परिणाम मिलेगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking