News Addaa WhatsApp Group

01 जनवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 1, 2022  |  8:03 AM

567 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
01 जनवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष : साल का पहला दिन आपके कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी. साथ ही आपको लोगों से सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी. आपके सभी काम सफल रहेंगे.

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृषभ : इस शनिवार आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे. परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिजी शेडूल में से भी समय निकालेंगे, उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. धन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे.

मिथुन : इस शनिवार के दिन आपको भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला लेकिन आपके कोई कोर्ट-कचेहरी से सम्बंधित मामले हैं तो उनमें थोड़ी राहत मिल सकती है. साथ ही आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा.

कर्क : साल 2022 के पहले दिन आपको कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन मन में डर भी बना रहेगा. शनिवार का दिन शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा है, मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी.

सिंह : आपका पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. साल 2022 के पहले दिन कामकाज में आपको अच्छा धनलाभ होगा. साथ ही आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. आपका दिन अच्छा ही व्यतीत होगा.

कन्या: इस शनिवार आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय के लिए आपका दिन बढ़िया रहेगा. दिन की शुरुआत अच्छी होगी. भाई-बन्धु और मित्रों के साथ आप ज्यादा समय व्यतीत करेंगे. ईश्वर की आराधना करें, आपको मानसिक शांति जरूर मिलेगी.

तुला : आपके दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होने वाली है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. साल के पहले दिन नौकरी में अच्छा धनलाभ होगा, प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे हैं. इस शनिवार व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.

वृश्चिक : आप अपने कार्यक्षेत्र में सबके साथ अच्छे से पेश आएंगे, अपने सहकर्मियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा. शनिवार के दिन आप अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. साथ ही आपको संतान की तरफ ध्यान देना चाहिए.

धनु : इस शनिवार आप बेचैनी महसूस करेंगे. आपका खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा. छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. नौकरी करने वाले लोग नौकरी में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे. साल के पहले दिन व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे.

मकर : साल 2022 के पहले दिन आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है. नौकरी में पदोन्नति की सम्भावना है और कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी. घर-परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा, उसमें आप शिरकत करेंगे. आपका पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होने वाला है.

कुंभ : शनिवार का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. आपकी अपने पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है. साल के पहले दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा. भाग्य भी आपके साथ है. कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है.

मीन : इस शनिवार आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे. कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा. दिन की शुरुआत अच्छी होगी. आपके अंदर नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking