News Addaa WhatsApp Group

02 जनवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 2, 2022  |  8:16 AM

495 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
02 जनवरी का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके रुके हुए सभी काम पूरे होंगे। आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने का विचार करेंगे, जिसमें परिवारवाले सहयोग करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिलने की पूरी संभावना बनी हुयी है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपको बिजनेस के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ेगा। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट अपने पार्टनर को सरप्राइज देंगे। पूरा समय परिवारवालों के साथ बिताने का मन बनायेंगे। बिजनेस संबधी लोगों को आज अधिक मुनाफा मिलने वाला है। आज तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

मिथुन राशि
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आपके सारे बिगड़े हुए काम पूरे होते जायेंगे। आज आपके लिए किसी अच्छी जगह से विवाह का प्रस्ताव आयेगा जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है।

कर्क राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको व्यापार में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, लेकिन धैर्य रखें सब ठीक हो जायेगा। आपके बच्चे आपके व्यापार में पूरा सपोर्ट करेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा।

सिंह राशि
आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। आर्किटेक्ट के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। किसी अच्छी कंपनी से आपको जॉब का ऑफर आयेगा। कोई अच्छी खबर मिलने का योग बना हुआ है। नयी जमीन से संबंधित लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। पारिवारिक संपत्ति बढ़ने से घर में खुशियां आएंगी।

कन्या राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। नन्हें मेहमान के आने से घर में उत्सव का माहौल बनेगा। आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बना हुआ है। लवमेट के घर आज उनके रिश्तों की बात चलेगी। परिवार के साथ किसी दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी बहन को कोई बड़ी सफलता मिलेगी।

तुला राशि
आपके मन में नए–नए विचार आयेंगे। जिससे आप अपने कार्यों को अलग तरीके से पूरे करेंगे। इस राशि में डिजाइनर के डिजाईन की आज तारीफ होगी। राजनीतिक के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके सिनियर्स आपके काम को लेकर आपसे खुश होंगे। आज अपने आस-पास हो रही गतिविधियों पर आपको ध्यान रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको नया सीखने को मिलेगा। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

धनु राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह आज पूरा करने में सफल होंगे। किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़ने का मौका मिलेगा।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। किसी नये व्यापार में पैसा लगाने से भविष्य में आपको दो-गुना धन लाभ होगा। आज कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें तो आपके लिए अच्छा होगा। ऑफिस के किसी काम में आ रही अड़चने आज समाप्त हो जाएंगी। नवविवाहित आज अपने जीवनसाथी को कुछ उपहार देंगे। शाम को परिवार के साथ मीठा खायेंगे।

कुम्भ राशि
आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होते जायेंगे। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई के टाइम-टेबल में बदलाव करने की जरूरत है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।

मीन राशि
आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपका ट्रांसफर आपके मन पसंद एरिये में होगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के भी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज कोई मित्र आपसे मिलने आपके घर आयेगा। इस राशि छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा है उनकी पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहने वाला है।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking