News Addaa WhatsApp Group

23 जुलाई का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 23, 2021  |  8:32 AM

542 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
23 जुलाई का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती है। आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता हाथ लगेगी। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। ड्राई क्लीनर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
आज का दिन बेहतर होगा। व्यापार को बढ़ाने से धनलाभ में काफी इजाफा होगा। किसी काम को करने में आज जल्दबाजी करने से बचें। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रखेंगे।

मिथुन राशि
आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। शाम तक घरेलू सामान खरीदेने के लिए मार्केट जा सकते हैं। जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि आज खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस के सिलसिले से आज किसी से जरूरी मीटिंग हो सकती है। परिवार के साथ रात को घर पर डिनर का प्लान बन सकता है। प्राइवेट ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है।

कर्क राशि
आज तकदीर आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं वो आज किसी के मदद से पूरा हो जाएगा। आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। अगर पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहे हैं तो आपको इससे काफी फायदा हो सकता है। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा।

सिंह राशि
आज का दिन बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों को आज आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। इंटरव्यू में सफलता प्राप्त होगी। आज आपको आपके सामाजिक कार्य के कारण सम्मानित किया जा सकता है। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए स्पाइसी खाने से दूर रहें। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

कन्या राशि
आगे बढ़ने के लिए आज का दिन बेस्ट है। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें आज दूर हो जाएंगी। इस राशि के बिल्डर्स को आज धनलाभ होगा साथ ही नया कॉन्ट्रेक्ट भी मिल सकता है। पहले से बनायी हुई योजनायें आज पूरी हो जाएंगी। परिवार में आज सुख-शांति का माहौल रहेगा। आज बच्चों की सफलता से खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। आज किसी अनजान पर भरोसा न करें। घर की सारी मुश्किलें दूर हो जाएंगी।

तुला राशि
आज आपकी अन्दरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की सोचते हैं । आप बढी हुई ऊर्जा के साथ कोई कार्य करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। आज धार्मिक कार्यो को जीवनसाथी के साथ करने से शुभ फलो की प्राप्ती होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है । ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा करने से बचें।

धनु राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज किसी अन्य पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। परिवार में छोटे भाई से किसी बात पर तनाव हो सकता है। कालात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मकर राशि
आज ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर आज नये काम को शुरू करें तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आज किसी से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करें । दुश्मन आज आपसे दोस्ती करने के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। आज किसी काम को लेकर माता-पिता से परामर्श ले सकते है। लवमेट आज आपने साथी से किसी ट्रिप पर ले जाने का वादा कर सकते है । आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।

कुम्भ राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के ट्रैवेल्स एजेंसी वाले लोगों को आज का दिन बढ़िया है। अचानक से कहीं धनलाभ हो सकता है। आज किसी करीबी से फोन पर बात हो सकती है। आज घर पर ही परिवार वालो के साथ इंज्वाय करेंगे। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपकी पेंटिंग सबको पसंद आएगी। बहार का जंक फूड खाने से बचे, सेहत अच्छी रहेगी।

मीन राशि
प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। कई सालों से नही बिक रही जमीन आज अच्छे दामों में बिक जाएगी। स्वास्थ्य अच्छा बनाये रखने के लिए पानी पियें। आज आर्थिक लाभ की सम्भावना बन रही है। आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा। हो सकता है आज किसी ऐसे मित्र से फोन पर बात हो जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking