News Addaa WhatsApp Group

02 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 2, 2022  |  8:11 AM

501 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
02 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेषः आज दिन की शुरुआत में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आज आपको धैर्य रखने की जरूरत है भविष्य को लेकर बहुत चिंतित न रहें. ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. कारोबार में कड़ी मेहनत के बाद लाभ होगा. फिजुलखर्ची से बचें. आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा. आज आप जीवनसाथी से गोपनीय बातें साझा कर सकते हैं.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृषः आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. आज आप किसी नई योजना पर कार्य करने का प्लान बना सकते हैं. नौकरी के नये अवसर प्राप्त होंगे. कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को गुड न्यूज मिल सकती है. कारोबार में मनाचाह लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं.

मिथुनः आज आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. सतर्क रहें खानपान पर संयम रखें. स्वास्थ संबंधी परेशानी हो सकती है. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं. नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. लवमेट से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है.

कर्कः आज दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी. परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. आज शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी. कारोबार में उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा. इस राशि के अवैवाहिकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है. लवमेट के तरफ से मंहगे तोहफे का डिमांड हो सकता है.

सिंहः पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. शैक्षणिक कार्यों से जुड़े लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है. कारोबार में लाभ होगा. नया कार्य शुरू करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. इस राशि के प्रेमी जोड़े शादी संबंधी बातचीत कर सकते हैं

कन्याः आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है. कोई रूका हुआ कार्य संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. इस राशि के कारोबारियों को आज उधारी दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है. छात्रों को पढ़ाई के प्रति की गई लापरवाही घातक हो सकती है. जीवनसाथी से तकरार हो सकती है.

तुलाः किसी कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा. आज आपका ज्यादा समय दोस्तों के साथ व्यतीत हो सकता है. अचानक धन प्राप्ति से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है. कारोबार में विस्तार करने के लिए आज का दिन शुभ है.

वृश्चिकः आज का दिन सामान्य रहने वाला है. कोई गुड न्यूज मिलने से परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन बेहद शुभ है. घर से निकलते वक्त बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं. शैक्षणिक कार्यों से यात्रा पर जा सकते हैं. लवमेट से विवाद हो सकता है

धनुः स्वास्थ संबंधी परेशानी हो सकती है. खानपान पर ध्यान दें. पिता के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. दोस्तों के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा. छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरुरत है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. जीवनसाथी से तकरार संभव है.

मकरः आज आपको कोई सरप्राइज मिल सकती है. परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. लंबे समय से अटका हुआ कार्य संपन्न होगा. नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है. वाहन या मकान लेने के योग हैं. छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है. लवमेट के साथ मूवी देखने जा सकते हैं.

कुंभः आज आपका कोई महत्वपुर्ण कार्य संपन्न हो सकता है. अचानक धन लाभ संभव है. ऑफिस में अधिकारियों से बहस हो सकती है. कारोबार में लाभ कमाने के लिए ग्राहकों से मधुर व्यवहार करें. नया निवेश करने से पहले सोच-विचार लें. इस राशि के अवैवाहिकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है.

मीनः आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. कोई सरप्राइज मिलने से परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. कारोबारी रुपये पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें. वाहन चलाने में सावधानी बरतें. क्रोध को काबू में रखें नहीं तो विवाद हो सकता है. शाम को जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जा सकते हैं.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking