News Addaa WhatsApp Group Join करें

03 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 3, 2022  |  7:33 AM

573 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
03 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशिफल-
आज आपको व्यवसाय में किसी कन्या या तुला राशि के मित्र से लाभ होना चाहिए। जॉब को एक नयी दिशा देने में सफलता प्राप्त होगी। वाहन क्रय करने में सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन 12:22 pm के बाद व्यवसाय में रुके कार्यों पर विजय प्राप्त करने का है। जॉब में किसी बात को लेकर किसी भी विवाद में मत पड़ें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। हरा व सफेद रंग शुभ है। युवा प्यार के मामले में संवेदनशील रहेंगे। उड़द व तिल का दान करें।

मिथुन राशिफल-
आज आपका मन पारिवारिक कार्यों में लगेगा। बिजनेस को विस्तार देंगे। सूर्य द्वादश हैं। आज आपकी हेल्थ बहुत अच्छी रहनी चाहिए। प्रेम के मामले में भावुकता परेशान कर सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल-
12:22 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में है। आज दिमाग को एकाग्र करें। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई दिनों से रुके कुछ सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। नए उमंग व उत्साह से जीवन पथ पर चलें। पीला व लाल रंग शुभ है। मूंग व गेंहू का दान करें।

सिंह राशिफल-
12:22pm के बाद रुके धन प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक सम्बन्धों में दूरियों को मिटाने के लिए प्रयास करना बेहतर है। घर में किसी नयी कार्य योजना पर अपने आपको समर्पित करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। चावल व दही का दान करें।

6. कन्या राशिफल-
आज एकादश चन्द्रमा अनुकूल है। व्यवसाय में प्रगति है।आसमानी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। मकर व मीन राशि के मित्र से लाभ मिल सकता है। मंगल के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।

तुला राशिफल-
सूर्य अष्टम व 12:22 pm के बाद कर्क का चन्द्रमा शुभ है। आपकी राशि का स्वामी शुक्र व गुरु जॉब में किसी निर्णय को लेकर फाइनल डिसीजन की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। आप एक विद्वान व्यक्ति हैं। हरा व लाल रंग शुभ है। धन का आगमन है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-
12:22pm के बाद नवम चन्द्रमा शुभ है। आज पँचम गुरु व सप्तम सूर्य जॉब व व्यवसाय में सफलता दिलवा सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। प्यार के रिश्ते को विवाह में बदलने के सुखद संयोग बन सकते हैं। संतान को लेकर कोई सुखद समाचार मिल सकता है। गाय को पालक खिलाएं।

धनु राशिफल-
आज का दिन व्यवसाय में प्रगति का है। शिक्षा में उन्नति का समय है। आज धन का आगमन होगा। वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए।सफेद व नारंगी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। मूंग का दान करें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

10. मकर राशिफल-
शनि इस राशि से द्वादश हैं। सूर्य पंचम में हैं।जॉब को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। युवा प्यार के मामले में सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। रुके धन की प्राप्ति होगी। यात्रा भी संभावना है। आसमानी व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

कुम्भ राशिफल-
आज गुरु द्वितीय व सूर्य चतुर्थ राशि में व 12:22 pm के बाद चन्द्रमा खष्ठम है। व्यवसाय में विवादों से अपने को दूर करें। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को पालक व केला खिलाएं। कार्यों की अधिकता से में तनाव मत लें। गुड़ का दान करें।

12. मीन राशिफल-
12:22 pm के बाद चन्द्रमा पंचम यानि संतान भाव में है। आज शिक्षा में रुके कार्य को पूर्ण करेंगे। धार्मिक यात्रा से आनंदित रहेंगे। जॉब में अपने कार्यों से सन्तुष्ट रहेंगे।लाल व पीला रंग शुभ है। परिवार में खुशी बना रहेगा ।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ लाभदायक है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking