News Addaa WhatsApp Group

05 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 5, 2022  |  7:32 AM

463 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
05 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेषः आज दिन की शुरुआत में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. कार्यों में आई रुकावट से मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. आज आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है. मानसिक शांति के लिए योग करें. जीवनसाथी के भावनाओं का ख्याल रखें. प्यार के रिश्तों में निराशा हाथ लग सकती है. छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृषः आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. कारोबार में सामान्य लाभ होगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है. लवमेट के तरफ से सुखद समाचार मिल सकता है.

मिुथनः घरेलू कार्यों में मन लगेगा. माता पिता का सहयोग मिलेगा. मित्रों के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

कर्कः परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है. कोरोबार में विस्तार हो सकता है. भाईयों के सहयोग से धन लाभ होगा. ससुराल पक्ष से कोई तोहफा मिल सकता है. वाहन सुख संभव है. नौकरी के नये अवसर मिलेंगे. जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं.

सिंहः किसी कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा. पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ सकता है. आय के स्रोत में वृद्धि होगी. कारोबार में उम्मीद के मुताबिक लाभ होगा. नौकरी में तरक्की संभव है. लवमेट के तरफ से महंगे तोहफे का डिमांड हो सकता है.

कन्याः पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. कारोबार में सामान्य लाभ होगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं. छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

तुलाः आज दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से हो सकती है. पिता के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नया निवेश करने से पहले विशेषज्ञों से सलाह लें. प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. शैक्षणिक कार्यों को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है.

वृश्चिकः पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. धार्मिक कार्यों के प्रति झुकाव होगा. सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. इस राशि के अवैवाहिकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है. मित्रों के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा. वैवाहिक जीवन सुखमय होगा.

धनुः आज आपको सावधान रहने की जरूरत है. कार्यों में आई बाधा से परेशान हो सकते हैं. क्रोध को काबू में रखें नहीं तो विवाद हो सकता है. कारोबारी रुपये पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें. छात्रों को पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है. जीवनसाथी से विवाद हो सकता है.

मकरः आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है. संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है. इस राशि के कारोबारी रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं. लवमेट के तरफ से कोई सरप्राइज मिल सकता है.

कुंभः आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है. आपके प्रगति को देखकर आपके पड़ोसी जलेंगे. गोपनीय बातें किसी से साझा करने से बचें. प्रेमी जोड़ों में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है. कारोबार में विस्तार करने के लिए आज का दिन शुभ है. वाहन चलाने में सावधानी बरतें.

मीनः आज शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी. नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है. परिवार के साथ शॉपिगं पर जा सकते हैं. खर्चों में वृद्धि से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी. नौकरी में तरक्की संभव है. वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. ससुराल पक्ष से कोई तोहफा मिल सकता है.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking