News Addaa WhatsApp Group

07 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 7, 2022  |  8:27 AM

461 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
07 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके जीवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं। कारोबार में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। कई दिनों के बाद आपको अच्छा टाइम स्पेंड करने का मौका मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष राशि
आज आपका दिन फेबरेबल रहेगा। सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के छात्र आज ग्रुप स्टडी करेंगे, तो आपकी सब्जेक्ट में आ रही परेशानी सॉल्व हो जायेगी। बिल्डर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। विवाहितों के लिये भी आज का दिन बढ़िया रहेगा।

मिथुन राशि
जिस अच्छे मौके का आपको इंतजार था, वो आज आपके सामने आ सकता है। बिजनेस की प्लानिंग को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। आज संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। आज घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ जायेगा। ऑफिस के किसी काम से आज आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

कर्क राशि
आज मन में वैचारिक उथल-पुथल हो सकती है। मन में इधर-उधर के विचार आ सकते हैं। काम अधिक होने से तनाव बढ़ सकता है। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर राहत महसूस करेंगे। ऑफिस में आज काम को पूरा करने में जल्दबाजी करने से बचें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा।

सिंह राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें। अगर जीवनसाथी से सलाह लेंगे, तो फायदा जरूर मिलेगा। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से फायदा हो सकता है। ऑफिस में आज किसी सहकर्मी के साथ बहस हो सकती है। पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच समझकर लेना अच्छा रहेगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज का दिन अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए भी बेहतर है। कामकाज के मामले में चीजें अपने आप सुलझ जाएंगी। इस राशि के विवाहित आज किसी हील स्टेशन पर घूमने जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर बनेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

तुला राशि
आज आपका अधिक समय यात्रा में बीत सकता है। किसी से बात करते समय विनम्रता बनाये रखें, लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। इस राशि के बिल्डर्स को आज किसी नये प्रोजेक्ट से लाभ हो सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आप थोड़े सोच-विचार में रह सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आज खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब रहेंगे। बिजनेसमैन किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। किसी जरूरी काम में सफलता मिल सकती है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर है। किसी काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं।

धनु राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। बढ़ा हुआ मनोबल आपको किसी जरूरी काम में सफलता दिलाने वाला है। माता-पिता के सहयोग से कारोबार में वृद्धि करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। इस राशि के कॉमर्स के स्टूडेंट्स को आज पढ़ाई में कम मेहनत में भी अधिक सफलता मिलेगी। काम पूरे करने के बाद आपको आराम और मनोरंजन का मौका मिल सकता है।

मकर राशि
आज किस्मत का साथ कम मिलेगा। अगर आप आज कुछ व्यावहारिक मामलों में हाथ आगे बढ़ायेंगे, तो आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है, वरना गलतियां हो सकती है। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें।

कुंभ राशि
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। कारोबार में आ रही दिक्कतें आज समाप्त हो जायेंगी। अगर आज घर में किसी पार्टी का आयोजन कर रहे हैं, तो अपने करीबियों को बुलाना न भूलें। इससे घर खुशनुमा बना रहेगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपको बिजनेस में काफी फायदा करायेगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे।

मीन राशि
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी अधूरे काम में हाथ लगाने से वह चुटकियों में पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिये आज नया मौका मिल सकता है। इस राशि के छात्र आज अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के नये रास्ते खुल सकते हैं। परिवारवालों के साथ समय बिताने से रिश्तों में चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जायेगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking