News Addaa WhatsApp Group

13 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 13, 2022  |  7:05 AM

547 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
13 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष
इसके अलावा मेष राशि के लोगों के लिए भी आज का दिन ठीक नहीं है. अगर आप कारोबारी हैं तो आपके लिए आज दा किन मुश्किल भरा हो सकता है. इसके अलावा नौकरी पेशा लोगों के लिए है कि वो दफ्तर में किसी तरह की बहस में ना पड़ें और आपस में प्यार मोहब्बत से अपनी बात सुलझा लें. कुछ गैर जरूरी चीजों को नजर अंदाज करते हुए अपने काम पर फोकस रखें.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष
इस राशि के लोगों के लिए है कि अगर वो कारोबारी हैं तो उन्हें कुछ अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं. वो भी इस तरह के फैसले जिनपर काफी समय से सोच विचार चल रहा हो. इसके अलावा दफ्तरों में काम करने वालों को अपने साथियों और सीनियर्स से कुछ अच्छी और नई बातें सीखने को मिल सकती हैं.

मिथुन
इस राशि में महिलाओं को लेकर कहा गया है कि हार्मोनल डिसऑर्डर की समस्या पैदा हो सकती है. इसके अलावा जिन लोगों के करियर में परेशानियां चल रही हैं उनमें कुछ राहत हासिल हो सकती है. इस राशि के लोगों के लेकर कहा गया है कि प्यासों को पानी पिलाएं.

कर्क
कर्क राशि के लोगों के लेकर कहा गया है कि कारोबारियों को धन के लेनदेन के मामलों में थोड़ा सोच समझकर फैसला लें और सभी जगह अपनी ईमानदारी और मेहनत पर टिके रहें नहीं तो किसी भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा दफ्तर में काम करने वालों को लेकर है कि उन्हें अपने सहयोगियों से मदद मिलेगी.

सिंह
इस राशि के लोगों को लेकर कहा गया है कि इन लोगों के रिश्तों में मजबूती आगी और आपसी प्यार मोहब्बत में इज़ाफा होगा. इसके अलावा जीनवसाथी के स्वास्थ्य में कुछ नर्मी देखने को मिलेगी. इसके अलावा बुजुर्गों को सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

कन्या
इस राशि के लोगों को लेकर कहा गया है कि परिवार में खुशगवार माहौल बनाए रखें और मीठी भाषा का इस्तेमाल करें. इसके अलावा कुछ छोटी-मोटी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है. जैसे खांसी, गले में खराश जुकाम और बुखार भी हो सकता है. इसके लिए ठंडी चीजों से दूर रहें.

तुला:
तुला राशि के लोगों को कारोबार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. दफ्तरों में काम करने वालों को अनुशासन के साथ काम करना चाहिए. गैर जरूरी होने पर किसी से बात ना करें और किसी को भी उल्टा जवाब ना दें.

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को बॉस से थोड़ी दूरी बनाकर रखनी चाहिए, मन में नेगेटिव विचारों को बिल्कुल भी ना पनपने दें, हमेशा पॉज़िटिव रहें और आपके सामने आने वाले उतार चढ़ाव का डंटकर सामना करें. हो सके तो खामोशी के साथ किसी गरीब परिवार की मदद करें.

धनु:
धनु राशि के लेकर कहा गया है कि बच्चों को टीवी टेक्टिनकल चीजों से दूर रखें, क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है. साथ ही अपने काम में लापरवाही ना बरतें. क्योंकि आपकी नौकरी पर खतरा है. इसके अलावा कारोबारियों को उधार लेन-देन से बचना चाहिए.

मकर
मकर राशि के लोगों स्वास्थ्य का खयाल रखना है. इसके अलावा किसी भी जरूरी कागज़ पर अपने दस्तखत करने से पहले उसे अच्छी जांच लें और पढ़लें. किसी भी तरह की जल्दबाज़ी ना करें. इसके अलावा पेड़ लगाएं. कुदरत के जुड़े अच्छे कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें.

कुंभ
इस राशि को लोगों को लेकर कहा गया है कि आपको अपने विरोधियों से मोहतात रहना है. क्योंकि आपके प्रतद्वंदियों आपको कड़ी चुनौती दे सकते हैं. इसके अलावा नौजवानों को लेकर कहा गया है वो अपने प्यार के रिश्ते को लेकर आगे बढ़ सकते हैं, यानी अपने परिवार से उसको लेकर बात कर सकते हैं.

मीन:
आपको दिमागी तौर पर बहुत एक्टिव रहना होगा, इसके अलावा कारोबारियों को दूसरों पर यकीन नहीं करना. कोई जरूरी या फिर बड़ा काम हो तो खुद ही निपटाएं. हालांकि आज इस राशि के लोग ज्यादा बिजी रह सकते हैं लेकिन फिर भी सामाजिक काम के लिए समय निकालने की कोशिश करें.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking