News Addaa WhatsApp Group

18 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 18, 2022  |  7:29 AM

597 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
18 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष- मेष राशि के लोग जल्दबाजी में काम निपटाने की कोशिश न करें बल्कि किसी भी काम को समझदारी के साथ करें. होटल रेस्टोरेंट के व्यापारी अपने उत्पाद की गुणवत्ता पर ध्यान दें, गुणवत्ता उच्च स्तर की होनी चाहिए. युवाओं के लिए आलस करना ठीक नहीं है. आलस युवाओं की मेहनत में जंग लगा सकता है, कड़ी मेहनत जारी रखें. भाई बहन को यदि कोई परेशानी है तो उन्हें परेशान न होने और धैर्य रखने की सलाह दें, धैर्य से समस्या का हल निकल ही आएगा. आज आपकी प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी, आप अन्य दिनों की अपेक्षा ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे. जानकार व अपने से बड़े लोगों को जवाब देना आपको मुश्किलों में डाल सकता है. जवाब देना उचित नहीं, कुछ कहना ही है तो आदरपूर्वक आग्रह करना अच्छा रहेगा.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष- इस राशि के लोगों को अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए खुद ही आगे बढ़ना होगा. नेटवर्क जितना बड़ा होगा, उतना ही लाभ मिलेगा. निवेश संबंधी डील पक्की करने से पहले उसके लाभ और हानि के बारे में अच्छी तरह सोच-विचार कर लेना चाहिए. विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करें और इसके लिए योजना बनाकर अपनी पढ़ाई पूरी करें. क्षणिक क्रोध से दिन भर आपका मूड ऑफ हो सकता है इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें तो अच्छा रहेगा. कोशिश करें कि बहुत अधिक ठंडी चीजों का सेवन न करें क्योंकि यह आपको नुकसान कर सकता है. अपने ऑफिस का काम सुचारू रूप से करें और सबके साथ प्रेम भाव से व्यवहार करते हुए सबको लेकर चलें.

मिथुन- मिथुन राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, ऐसे लोगों के स्थान परिवर्तन की संभावना दिख रही है. लोहे का व्यापार करने वाले आज अच्छा मुनाफा कमाएंगे, अन्य कारोबार सामान्य गति से चलेंगे. युवा वर्ग कठिन काम को भी चुटकियों में निपटा पाएंगे, युवा अपनी शक्ति को सार्थक कामों में लगाएं. अगर घर के कई काम पेंडिंग हो गए हैं तो उन पेंडिंग कामों को शीघ्रता से निपटाने का काम करें और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें. आंखों में जलन और दर्द की शिकायत रहेगी. यदि तेज धूप में निकलना हो तो गॉगल लगाकर निकलें. सभी के साथ कार्यों में एकरूपता बनी रहेगी, आपको सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए.
कर्क- इस राशि के टारगेट बेस्ड काम करने वाले लोगों पर काम का दबाव रहेगा, उन्हें टारगेट समय से पूरा करना होगा. टेलीकम्युनिकेशन का बिजनेस करने वाले आज कुछ परेशान रहेंगे, अन्य का काम सामान्य रहेगा. युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करने के बाद उसे पाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करना चाहिए. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और उनकी मदद से समस्याओं का निदान हो सकेगा. खानपान पर कंट्रोल करें, यदि आपका वजन बढ़ रहा है तो समझ लीजिए बढ़ता हुआ वजन रोगों को न्योता देगा. कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें, चोरी होने की आशंका है. घर से बाहर निकलें तो अलमारी और दरवाजे ठीक से लॉक करके ही निकलें.

सिंह- सिंह राशि के सैन्य विभाग से जुड़े लोगों को ट्रांसफर लेटर मिल सकता है, नौकरी में ट्रांसफर तो एक समय के बाद होता ही है. कारोबारियों ने यदि कहीं किसी वित्तीय संस्थान या बैंक में लोन के लिए अप्लाई कर रखा है तो उन्हें सफलता मिलेगी. युवाओं को सफलता नहीं मिली है तो क्या हुआ, उन्हें निराशा के भंवर से बाहर आकर फिर से जोरदार तैयारी करनी होगी. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उनकी जरूरतें पूछें और दवाई आदि खत्म हो रही हो तो पहले से ही लाकर रख दें. अस्थमा के रोगियों को आज सचेत रहने की जरूरत है, मौसम के कारण रोग उभर सकता है. यदि आपके पास कोई मदद की उम्मीद लेकर आता है तो उसे निराश न करें बल्कि उसकी समस्या पूछ कर हल करने का प्रयास करें ताकि वह प्रसन्न हो.

कन्या- इस राशि के लोगों के करियर में स्थितियां फेवर में हैं, अनावश्यक विचार न करें और करियर बनाने में लग जाएं. कारोबारियों को स्वभाव में विनम्रता और सरलता बनाए रखनी होगी, कारोबार में अकड़बाजी से काम नहीं चलता है. युवाओं को तीखी प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए. सामाजिक तौर पर इसका अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता है. अपनों के साथ पैसों के मामले में पारदर्शिता रखनी चाहिए, पारदर्शिता न रहने पर ही भ्रम पैदा होते हैं. छोटी-छोटी बीमारी है तो भी इसका तत्काल इलाज कराने की जरूरत है. कई बार छोटी बीमारी की उपेक्षा बड़ी समस्या बन जाती है. महत्वपूर्ण कार्य करते समय मन को शांत रखें, मन के अशांत होने पर जरूरी काम बिगड़ भी सकता है.

तुला- तुला राशि के कला और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अधिक काम करना होगा, काम अधिक है तो करना ही होगा. व्यापारियों को ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार करना होगा, उनके साथ अपनापन प्रदर्शित करें. ग्राहकों की संख्या में वृद्धि की संभावना है. युवा कोई भी कार्य दिखावे के लिए न करें, जो भी करना हो पूरे मन से और आत्म संतुष्टि के लिए करें. परिवार के सदस्यों का आर्थिक रूप से सहयोग करना होगा, परिवार में एक दूसरे का सहयोग तो करना ही पड़ता है. वाहन चला रहे हों या ड्राइवर के साथ बैठे हों तो वाहन की गति पर नजर रखें, दुर्घटना की आशंका है. बेवजह के विवादों से दूर रहें, लोग तो आपको उकसा कर आपका नाम खराब करने की फिराक में हैं.

वृश्चिक- इस राशि के जो लोग सॉफ्टवेयर कंपनियों से जुड़े हैं उन्हें आज कुछ अधिक काम करना होगा क्योंकि काम आज ही पूरा करना है. महिला ग्राहकों को नाराज न करें, उनका मान-सम्मान आपको व्यापार में मुनाफा दिलाने का काम करेगा. युवाओं को कहीं से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है जिसका वे बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आपके प्रयासों से किसी रुके हुए काम के पूरा हो जाने से परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. गैर जरूरी यात्रा करने से बचना होगा, जरूरी होने पर ही आपको यात्रा का प्लान बनाना चाहिए. सामाजिक रूप से अपनी छवि अच्छी बनाने के लिए अनावश्यक रूप से अपने ज्ञान का बखान न करें.

धनु- धनु राशि के लोगों को ऑफिशियल काम बेहतर करने की प्लानिंग करनी चाहिए, अपनी कार्यशैली में और दक्षता लाएं. कर्मचारियों से अच्छा व्यवहार रखें, वह खुश रहेंगे तो व्यापार बढ़ाने में आपके सहयोगी बनेंगे. युवाओं को परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, अपने मन की बात परिवार जनों के साथ शेयर करें. संतान का मार्गदर्शन करना पड़ सकता है. संतान के साथ मित्रवत व्यवहार करें. हमेशा उपदेश न दें, कुछ गपशप भी करें. जो लोग कहीं बाहर यात्रा पर जाने वाले हैं, उन्हें इंफेक्शन को लेकर अलर्ट रहना चाहिए. इंफेक्शन की आशंका है. जो लोग आपके अच्छे कामों की भी आलोचना करते हैं, ऐसे आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए.

मकर- इस राशि के लोगों को उच्चाधिकारी से महत्वपूर्ण राय मिल सकती है, जो उनके करियर के लिए उपयोगी होगी. व्यापार में मुनाफा न कमा पाने की स्थिति में मानसिक दबाव बढ़ेगा. व्यापार है तो उसमें ऊंच-नीच लगी ही रहती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिल सकती है. इससे उनका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा. घर परिवार में शहनाई बजने वाली है, विवाह योग्य लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है. सब ओर खुशी छा जाएगी. कब्ज की समस्या को लेकर परेशान होना पड़ सकता है, अपने खाने में फाइबर की मात्रा को बढ़ाना होगा. पेंडिंग कार्यों को निपटाने में लग जाएं अन्यथा पेंडिंग कामों की सूची बढ़ती ही जाएगी और उन्हें निपटाना मुश्किल होगा.

कुंभ- कुंभ राशि के लोगों का सहकर्मियों के साथ कंपटीशन अधिक रहेगा. कंपटीशन करें पर उसे ईर्ष्या में न बदलने दें. यदि आप निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको निवेश के लिए आज रुक जाना चाहिए, नुकसान हो सकता है. अपनी ऊर्जा को क्रोध में परिवर्तित कर नष्ट न होने दें बल्कि कुछ क्रिएटिव काम में अपनी ऊर्जा लगाएं. किसी अपने का आगमन घर में खुशियां बढ़ाएगा, अपनों के आगमन पर जमकर आतिथ्य सत्कार करें. सर्दी जुकाम की समस्या होने पर तत्काल इलाज कराएं अन्यथा समस्या बिगड़ कर गंभीर भी हो सकती है. जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहें और जरूरत को देखते हुए यथायोग्य सहयोग करें.

मीन- इस राशि के लोगों को समाज के प्रभावशाली लोगों से सलाह मिलेगी, उससे करियर में उन्नति के मार्ग खुलेंगे. नया व्यापार जमाने वाले व्यापारी मुनाफा न मिलने की सूरत में जल्दबाजी में निर्णय न लें, जो भी करना हो धैर्य के साथ करें. युवा अपने बेहतर प्रदर्शन के चलते ऑफिस में दूसरों की तारीफ बटोरेंगे, अच्छे काम की प्रशंसा तो की ही जाती है. रिश्तों को बनाए रखना है तो राई का पहाड़ बनाने से बचें, जो विषय जितना तूल देने का है उसे उतना ही तूल दें. सेहत ठीक रखनी है तो तली भुनी चीजों से दूर रहें और गरिष्ठ के बजाय हल्का भोजन ही करें. मित्रों के सहयोग से सभी कार्य पूर्ण कर सकेंगे, कहीं पर कोई मामला फंसने पर मित्रों से सहयोग लेना ही चाहिए.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking