News Addaa WhatsApp Group

19 जून का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 19, 2021  |  7:23 AM

731 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
19 जून का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
माता-पिता की मदद मिलने से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे। किसी जरूरी काम में सफल होने से आपकी तारीफ होगी। नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

वृष राशि
परिवार वालों की सलाह आपके लिये फायदेमंद होगी। आपका कोई खास दोस्त आपसे मदद मांग सकता है, जिसकी आप हर संभव मदद करेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आप कुछ नया करने की कोशिश करेगें। किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा, आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। आपको अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव भी करने पड़ सकते हैं। रोजगार के लिये आपको उचित अवसर मिलेंगे। पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे।

मिथुन राशि
ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ होगी। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जाएगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग खुश होंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

कर्क राशि
कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आ सकता है। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है। यात्रा की योजना बनायेंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह राशि
रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। आपके अधूरे काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में आप आगे रहेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सफल होगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतर बना रहेगा। सभी काम बनते नजर आयेंगे।

कन्या राशि
संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। मन-मुताबिक काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अधिकारी वर्ग से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श कर सकते हैं। लेकिन पैसों की थोड़ी समस्या हो सकती है।

तुला राशि
आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपका कार्य समय से पूरा हो जाएंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी सम्भावना है। घर पर अचानक कोई दोस्त आ सकता है। उनके साथ किसी खास विषय पर बातचीत भी हो सकती है। इस राशि के लवमेट के लिए दिन बेहतर रहेगा। संतान को सफलता मिलने से आपको प्रसन्नता होगी।

वृश्चिक राशि
आपकी मुलाकात किसी मित्र से हो सकती है। ये मुलाकात आपके लिये लाभदायक रहेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे जिससे आपका मन खुश रहेगा। किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के बच्चे छुट्टी का आनंद उठायेंगे। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी रेस्टोरेंट में लंच करने का प्लान बनायेंगे। जरूरतमंद की सहायता करने के लिए तत्पर रहेंगे।

धनु राशि
रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। बच्चों के किसी फैसले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। जिससे आपका भविष्य उज्जवल बनेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता हैं, जिससे घर में खुशहाली का महौल बनेगा। कोई काम शुरू करने के लिए कॉन्फिडेंस की कमी महसूस हो सकती है लेकिन बड़े भाई की मदद से सब ठीक हो जायेगा। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि
आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर दूसरे लोगों से वाद-विवाद की स्थिति बनने की संभावना है। आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। उनके साथ मंदिर जाने की योजना बनायेंगे। कोई नया काम सीखने को मिल सकता है। भविष्य में आपको इससे फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आयेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ राशि
आप किसी नए काम की प्लानिंग करेंगे। आपकी प्लानिंग सक्सेस होगी। परिवार वालों के साथ आप खुशनुमा पल बितायेंगे। इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। आपके व्यवहार से कुछ लोग बेहद प्रभावित होंगे। किसी खास मामले में आपको अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिल सकती है। आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी स्वस्थ सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। सबके साथ रिश्ते बेहतर होंगे।

मीन राशि
आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। उनका काम जल्दी पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करेंगे। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आपको रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking