News Addaa WhatsApp Group

26 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 26, 2022  |  8:24 AM

485 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
26 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कुछ ऐसा करेंगे, जो आपकी कमाई में इजाफा करने में मददगार होगा। आपके जीवन में खुशियों की बहार आयेगी। इस राशि के रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन सफलता भरा है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुजारेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य आज बेहतर रहेगा।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपका आत्मविश्वास अधिक रहेगा। आप जो भी फैसला करेंगे, वह आपके लिए फायदेमंद होगा। आप भावुक कम और व्यावहारिक ज्यादा रहेंगे। दोस्तों के साथ समय अधिक बीतेगा। कई तरह की जिम्मेदारियां पूरी हो जायेगी। मन में किसी तरह की उत्सुकता बनी रहेगी। संतान की उन्नति से खुशियों में इजाफा होगा।

मिथुन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी भी नये काम को शुरु करने के लिये आज का दिन बेहतर है। पुरानी बातों से खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर सकते हैं। माता-पिता से आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिये सुझाव मिल सकता है। इस तरह आप वो सब पा सकते हैं, जिसकी आपको बहुत पहले से तलाश थी। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी लोगों पर प्रभाव डालेगा।

कर्क राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कोई खास काम पूरा करने के लिए थोड़ी भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। आप कुछ मामलों में परेशान हो सकते हैं। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं। खान-पान अच्छा रखने से स्वास्थ्य आज बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान दे सकते हैं।

सिंह राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के छात्रों को करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं। कोई परेशानी भी सामने आ सकती है। अपनी प्रॉब्लम को जीवनसाथी से शेयर करें, आपकी टेंशन कम होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। पैसों से जुड़े कामों को पूरा करने के लिये किसी की मदद लेनी पड़ सकती है।

कन्या राशि
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप अच्छा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता पहले से काफी मजबूत होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। धन लाभ और पुराने सौदों से फायदा हो सकता है। रोजमर्रा के काम समय से पूरे हो जायेंगे। पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

तुला राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। नजदीकी लोगों से थोड़ी अनबन हो सकती है। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, वरना किसी बात पर बहस हो सकती है। इस राशि के छात्रों को आज पहले दिये हुए किसी इंटरव्यू का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। काम काज में थोड़ा तनाव और थकान हो सकती है।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी अजनबी से बातचीत करके आपको अपनापन महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में लंच के लिये जा सकते हैं। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। नये विचारों को अपनाने से पहले अनुभवी लोगों की राय लेना फायदेमंद रहेगा।

धनु राशि
आज लाभ के संकेत नजर आ रहे हैं। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेगें, वो आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में वातावरण अनुकूल रहेगा। काम का तरीका बदलने के लिए मन बना सकते हैं। काम परफेक्शन से करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी को खुश करने के लिए आज उन्हें कोई अच्छा सा नेकलेस उपहार के रूप में दे सकते हैं। किसी नए व्यक्ति से दोस्ती हो सकती है।

मकर राशि
आज कोई काम आपकी इच्छानुसार समय पर नहीं हो पायेगा, लेकिन उसे लेकर अफ़सोस न करें। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, आज उन्हें जॉब के अच्छे ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। आपको नहीं चाहते हुए भी कई तरह की जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। कुछ कारणों से आपके काम में देरी हो सकती है। घर पर आपको वो काम करना पड़ सकता है, जो आपको बिल्कुल पसंद नहीं है।

कुंभ राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवारवालों के साथ समय व्यतीत करेंगे, इससे पारिवार के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। किसी तरह के काम से फायदा हो सकता है। सहयोगपूर्ण रवैया अपनाना आपके लिए कारगर होगा। किसी बड़े काम की प्लानिंग अभी करने से आपको आने वाले दिनों में सक्सेस मिल सकती है।

मीन राशि
आज नया पार्ट टाइम काम आपको मिल सकता है। रुके हुए काम को पूरा करने में सीनियर आपकी मदद करेंगे। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार है। यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन काफी बेहतर है। भौतिक सुख सुविधाएं बढ़ेंगी।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking