News Addaa WhatsApp Group

27 जून का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 27, 2021  |  8:14 AM

713 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
27 जून का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
दिन तनाव भरा रहने वाला है। उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और फिजूल की बातों में ना पड़ें। अगर आप किसी नये काम की शुरुआत कर रहे हैं तो पूरा दिन व्यस्त रहने वाले हैं। मेहनत से सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेंगे। बिजनेस में तरक्की होगी। होने वाली आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं। जीवन में लोगों का सहयोग आपको मिलता रहेगा।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

वृष राशि
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बनेगा, साथ ही किसी कार्यक्रम का आयोजन भी बना सकते हैं। दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर कर सकते हैं। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर को पुरानी जमीन से काफी धनलाभ मिलने का योग बन रहा है। इस राशि के जो छात्र किसी इंटरव्यू के लिये जा रहे हैं तो सेलेक्शन मिलना तय है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। आपके कामकाज की गति बढ़ेगी।

मिथुन राशि
दिन उत्तम रहने वाला है। आप योजना बनायेंगे और उसे लागू भी करेंगे। आप नौकरी से जुड़े किसी भी काम में कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। लम्बे समय से चल रही किसी कन्फ्यूजन के खत्म होने की भी संभावना बन रही है। थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। इस राशि के जो लोग सूचना प्रसारण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें किसी बड़ी संस्था में काम करने का अवसर मिल सकता है। तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।

कर्क राशि
दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आपको जिस अवसर की पिछले कई दिनों से तलाश थी वो किसी करीबी की मदद से आपको मिल जायेगी। बिजनेस से संबंधित किसी बड़ी मीटिंग में शामिल होने से पहले अच्छी तरह प्रोजेक्ट को समझ लें और प्रीपेयर होकर जायें। बॉस को आपसे काफी उम्मीदें रहेंगी। डील क्लीयर हो जायेगी। पदोन्नती का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। आपके दाम्पत्य जीवन में थोडी नोक- झोंक बनी रहेगी, लेकिन साथ समय बिताने से रिश्ते में मधुरता आयेंगी।

सिंह राशि
दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको मिलने वाले ज्यादातर समाचार फेवर में रहेंगे। ऑफिस में सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए आप अपनी वाणी पर संयम बना के सखें। फिजूल की बातों से बचने की कोशिश करें, आवश्यकता पड़ने पर ही बोलें। आप किसी चीज को लेकर काफी परेशान रह सकते हैं इसलिए अपने जीवनसाथी से बातें शेयर करें। आय के साधन प्राप्त होंगे।

कन्या राशि
किस्मत आपके साथ रहेगी। कार्यक्षेत्र में रूका हुआ सभी काम बहुत ही आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर से बातचीत करने से सहयोग प्राप्त होगा साथ ही चल रही परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी। विरोधी पक्ष आपके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जायेंगे। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। लेकिन माता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। मानसिक तनाव दूर होगा।

तुला राशि
दिन शानदार रहने वाला है। परिवार वालों के साथ समय अधिक बीतेगा आप अपने माता पिता से किसी विषय पर कोई राय भी ले सकते है। आप किसी नये काम को शुरु करते हैं तो आर्थिक लाभ की सम्भावना बन रही है। आपका कोई खास मित्र आपको बहुत ज्यादा प्रोत्साहित करेंगा, इसके साथ ही आपका साथ भी देगा। परिवार में चल रही किसी पुरानी समस्याओं का सोल्यूशन मिल जायेगा। आपकी बनाई हुई योजनाएं सफल रहेंगी।

वृश्चिक राशि
दिन अनुकूल रहने वाला है। अगर आप कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या सम्मान के बहुत नजदीक हैं तो आपको अपनी मेहनत में थोड़ा इजाफा करने की जरूरत है। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिलेगा। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इस राशि के छात्र शांत होकर विचार करें, आपको पढ़ाई पर कॉन्सन्ट्रेट करने की जरूरत है। आपको अपने सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। शाम को दोस्तों के साथ समय बितायेंगे। पारिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। बच्चों का समय दादा दादी के साथ बितेगा।

धनु राशि
दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। इस राशि के जो लोग वकील हैं उन्हें किसी पुराने केस पर जीत हासिल हो सकती है। आपको लेन-देन के मामलो में दूरी बनाये रखनी चाहिए। सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहें, सर्दी-जुकाम होने की संभावना है। खर्चा भी अधिक हो सकता है। वाणी में सौम्‍यता तो रहेगी, लेकिन चिड़चिड़ापन भी रहेगा। ऑफिस के किसी नये प्रोजेक्ट को पूरा करने में जूनियर्स का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि
दिन अच्छा रहने वाला है। जो लोग कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े है उन्हें कार्यक्षेत्र को बढ़ाने में रूकावट महसूस हो सकती है। बेहतर होगा अपनी सफलता की राह में दूसरों को बीच में न आने दें। आप सभी तरह की परिस्थितियों से लड़ने के लिये तैयार रहें। पारिवारिक समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। जिसकी वजह से मानसिक असंतोष बढ़ेगा। इसके अलावा आज किसी मित्र के सहयोग से प्रोपर्टी में निवेश कर सकते हैं। आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

कुंभ राशि
दिन उत्तम रहने वाला है। दिन कुछ ख़ास करने के लिए बहुत ही अच्छा है। अगर आप घर पर ही ब्यूटी ट्रीटमेंट या मसाज करे तो आपको बहुत अच्छा महसूस होगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसे आप बखूबी निभाएंगे। इस राशि के कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। शुरू किये हुए कार्यों को पूरा कर लें। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि
दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें कोई नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी बात की ज्यादा जिद न करें। उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। खान पान का ध्यान रखें, सेहत अच्छी रहेगी।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking