News Addaa WhatsApp Group

27 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 27, 2022  |  8:13 AM

487 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
27 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेषः पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. आज आप अपने मधुर व्यवहार के चलते सम्मानित हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन के योग हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. खानपान पर ध्यान दें, स्वास्थ संबंधी दिक्कतें हो सकती है. प्यार के रिश्तों में नया मोड़ आ सकता है. शाम को दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृषः आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. जीवनसाथी के स्वास्थ को लेकर परेशान हो सकते हैं. पठन पाठन में रूची बढ़ेगी. लवमेट के तरफ से कोई उपहार मिल सकता है. घर पर रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा. व्यापार में लाभ कमाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है. वाहन लेने के योग हैं. जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जा सकते हैं.

मिथुनः खर्चो में हुई वृद्धि से आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. कार्यों में की गई लापरवाही के चलते ऑफिस में अधिकारियों की डांट पर सकती है. परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं. कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. सावधान रहें वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो विवाद हो सकता है. इस राशि के अवैवाहिकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है.

कर्कः आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायी रहने वाला है. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है. पुराने मित्र से मुलाकात आज के दिन को सुखद बना सकता है. ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिल सकता है. नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है.

सिंहः अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. भूमि या मकान लेने के प्रबल योग हैं. इस राशि के विद्यार्थियों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. व्यवसाय में पुराने निवेश से लाभ होगा. जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. नौकरी के नये अवसर प्राप्त होंगे. वाहन चलाने में सावधानी बरतें.

कन्याः आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. मित्रों के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है. नशे के सेवन से दूर रहे स्वास्थ संबंधी परेशानी हो सकती है.
तुलाः संतान के तरफ से कोई सुखद समाचार मिलने से परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. इस राशि के व्यवसायियों को कारोबार में विस्तार करने के लिए शुभ समय है. सावधान रहे वाणी पर नियंत्रण रखे नहीं तो विवाद हो सकता है. छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है. जीवनसाथी के स्वास्थ को लेकर परेशान हो सकते हैं.

वृश्चिकः नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है. माता-पिता के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. मित्रों के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा. नौकरी के नये अवसर प्राप्त होंगे. छात्रों को पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है. सावधान रहें वाणी पर संयम रखें. जीवनसाथी से अनबन हो सकती है. शाम को दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं.

धनुः आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. कारोबार में उत्तम लाभ होगा. आय के नये स्रोत प्राप्त होंगे. सावधान रहें, भावनाओं को काबू में रखें, भावुकता में आकर लिया गया निर्णय घातक हो सकता है. मित्रों के सहयोग से नौकरी के नये अवसर मिल सकते है. शाम को परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. लवमेट के तरफ से कोई सरप्राइज मिल सकता है.

मकरः किसी कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा. घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना हो सकता है. वाहन सुख संभव है. कारोबार में उत्तम लाभ होगा. कंपटीशन की तैयारी कर रहे युवाओं को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है. भविष्य को लेकर बनाई गई योजान फलीभूत होगी. शाम को दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं. किसी को प्रपोज करने के लिए आज का दिन शुभ है.

कुंभः आज दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ सकता है. पठन-पाठन में रूचि बढ़ेगी. नया निवेश करने से पहले सोच-विचार कर लें नहीं तो विवाद हो सकता है. लवमेट के साथ लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं. वाहन सुख संभव है. नशे के सेवन से दूर रहें.

मीनः वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. आज शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है. कारोबार में अधिक परिश्रम के बाद धन लाभ होगा. ससुराल पक्ष से कोई तोहफा मिल सकता है. आज की गई यात्रा लाभकारी होगी. आज आप जीवनसाथी के साथ बैठ कर भविष्य को लेकर कोई योजना बना सकते हैं.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking