News Addaa WhatsApp Group

29 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 29, 2022  |  10:15 AM

361 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
29 जून का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!
मेष राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। दाम्पत्य संबंध बेहतर होंगे। कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। किसी खास व्यक्ति से कामकाज में मदद मिल सकती है। आज आपको किसी खास विषय पर नई जानकारी मिल सकती हैं। किसी से महत्वपूर्ण मामलों पर बात करने के लिए और रिश्तों की उलझनें सुलझाने के लिए भी दिन अच्छा है। आप किसी काम को लेकर ज्यादा उत्सुक हो सकते हैं।  
वृष राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि का व्यापारी वर्ग किसी नए कार्य में पैसा लगाना चाहता है, तो मार्किट देखकर लगा सकता है। आज आपके मन से सारी चिंताएं दूर हो जायेंगी। कोर्ट-कचहरी और विवादों में सफलता के योग बन रहे हैं। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। सेहत के मामले में भी दिन बेहतरीन है। सोचे हुए काम योजना के अनुसार पूरे होंगे।
मिथुन राशि : आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि संभव है। इस राशि के स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर अपनी तैयारियों से खुश हो सकते हैं। दोस्तों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना है। पढ़ाई के साथ जिंदगी में भी खुद को इम्प्रूव करने में आपका ध्यान ज्यादा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। उनसे आगे चलकर बेहतर संबंध स्थापित हो सकते हैं।  
कर्क राशि : आज आपका दिन नॉर्मल रहेगा। आप किसी काम में अच्छी परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। ऑफिस में नई ज़िम्मेदारियों से आप लदे रहेंगे। घर पर भी कार्यभार बढ़ सकता है। घर के किसी काम को करवाने में एक्स्ट्रा पैसा खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधों में अनबन होने की संभावना है। इससे बचने के लिये आपको अपने पार्टनर की बात ध्यान से सुननी चाहिए। आप सफलता तक पहुंचते पहुंचते रह सकते हैं, जिससे आपकी कन्फ्यूजन बढ़ सकती है।  
सिंह राशि : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। सही समय पर सही काम करने से आप चूक सकते हैं। जल्दबाजी में आज बड़े फैसले लेने से आपको बचना चाहिए।  साथ के कुछ लोग आपके लिए परेशानी बन सकते हैं।  लव लाइफ को लेकर आपको संभलकर रहने की जरूरत है।  दोस्तों के साथ धार्मिक तीर्थ यात्राओं का प्लान बना सकते हैं।  
कन्या राशि: आज मित्रों के सहयोग से आपके कार्य पूर्ण होंगे। प्रेम-संबंधों में नए सिरे से शुरुआत करने का मन बनेगा। दाम्पत्य जीवन में भी खुशहाली बढ़ेगी। रूटीन लाइफ में बदलाव के योग बन रहे हैं।  काम के सिलसिले में कई लोगों से मुलाकात और बातचीत हो सकती है।  किसी सामाजिक समारोह में आपको मान-सम्मान मिल सकता है। 
तुला राशि: आज व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव आने की संभावनाएँ हैं। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। ऑफिस का काम रोज की तुलना में अधिक हो सकता है।  आज दूसरों पर आपकी बात का गहरा प्रभाव हो सकता है।  कार्यों में बेमतलब की जल्दबाजी से दूर रहेंगे, तो ही बेहतर होगा।  
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी और बच्‍चों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना सफल रहेगी। आपके प्रति उनका व्‍यवहार सुकून देने वाला रहेगा। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ाने के लिये नया सामान ख़रीदने का योग बन रहा है। सामान खरीदने के लिये किसी पड़ोसी को साथ में ले जा सकते हैं। करियर के नई राहें आपका इंतजार कर रही हैं।  
धनु राशि: आज बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से फायदा होगा। आज का दिन अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है। आप उनके साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं, जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि करने के लिए आपको अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे।  
मकर राशि : आज का दिन किसी व्यापार को शुरू करने के लिए उत्तम है। आप कोई अच्छी योजना बनाकर लाभ कमा सकते हैं। आज मन में किसी के प्रति नेगेटिव इमेज बन सकती है।  किसी से बहस और विवाद होने की संभावना है, लेकिन इससे आपको बचकर रहना चाहिए। आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।  
कुंभ राशि: आज उच्च अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलेगी। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा – पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। किसी उच्च पद पर बैठे व्यक्ति से आपके प्रोफेशनल संबंध बन सकते हैं, जिससे आपको अपने कार्यों में अच्छी मदद मिल सकती है। आपके अच्छे व्यवहार को आज तारीफ मिलेगी। आपकी समझदारी आज किसी दूसरे के काम आ सकती है। 
मीन राशि: आज आलस्य का त्याग कर किसी रचनात्मक काम में ध्यान लगाना लाभदायक रहेगा। अचानक कोई सुखद समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से आप कोई कीमती उपहार पाने की उम्मीद कर सकते हैं। अगर आप अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहतर है।  सही दिशा में लगाया गया पैसा आपको अच्छा खासा मुनाफा दे सकता है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking