News Addaa WhatsApp Group

02 मार्च का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 2, 2022  |  7:52 AM

541 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
02 मार्च का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आपका दिन सामान्य बना रहेगा। आपको घर से ही काम करने का मौका मिलेगा। आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस होगा। आज आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को आज ज्यादा पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल खुशमुना रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। मानसिक रूप से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आपके मन में आज नए-नए विचार आयेंगे, जिनको आप अपने जीवन में उतारने में भी कामयाब रहेंगे। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी जानकार व्यक्ति से विचार-विमर्श करेंगे। सेहत के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। परिवारवालों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा।

मिथुन राशि
आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। लवमेट्स के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। जीवनसाथी आपसे प्रभावित होंगे। उनका विश्वास आपके प्रति और बढ़ेगा। जो छात्र विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा।

कर्क राशि
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ेगा। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को नए तरीके से करने की भी सोच सकते हैं। लवमेट्स परिणय सूत्र में बंधने का मन बनायेंगे। आर्थिक रूप से आपको सफलता मिलेगी। शारीरिक रूप से भी खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।

सिंह राशि
आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। काम में सफलता सुनिश्चित होगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोशल मिडिया के जरिए सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। आप सबको साथ लेकर चलने में भी कामयाब रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि
आज आप अपने घर के काम में ही व्यस्त रहेंगे। परिवारवालों के साथ समय बितेगा। अगर आप राजनीति से जुड़े हैं तो अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये लोगों से फ़ोन बात करते रहना चाहिए। आप किसी काम के लिये नई योजना बनायेंगे। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। आपको संतान सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आप अपने दिनचर्या में बदलाव आयेगा। आज माता-पिता अपने बच्चों से बेहद खुश रहेंगे।

तुला राशि
आज परिवार के किसी सदस्य के बीच अच्छा सामंजस्य बनेगा। आपको कोई नया काम सीखने का अवसर मिलेगा। इससे आपको लाभ होगा। घर पर समय बिताने से मन खुश रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। संगीत और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े प्लेटफार्म पर जाने का अवसर मिल सकता है। पैसों की लेन-देन में आज सावधानी बरतने की जरूरत है। छात्रों को परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप परिवारवालों के साथ लंच का आनंद लेंगे। किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आयेंगी। आज किसी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।

धनु राशि
आज आपके अधूरे पड़े काम पूरा होंगे। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे। लवमेट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी।

मकर राशि
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे। इससे आपके रिश्तों और मधुर होंगे। छोटी-छोटी बातों में भी आज आपको खुशी तलाशने का अवसर मिलेगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि
आज अपने पारिवारिक मामले में निर्णय लेंगे। आप अपने परिवार के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदा दिलायेगी। बिजनेस की गति में बढ़ोतरी होगी। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। आप परिवारवालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को थोडा और इंतजार करना पड़ेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मीन राशि
आज आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आपका पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपको स्वास्थ पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को लाभ होगा। आज लोग आपके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेंगे और समाज में भी आपका नाम उच्चा होगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking