News Addaa WhatsApp Group

23 मार्च का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 23, 2022  |  8:11 AM

639 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
23 मार्च का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज का दिन बेहतर होगा। व्यापार को बढ़ाने से धन लाभ में काफी इजाफा होगा। किसी काम को करने में आज जल्दबाजी करने से बचें। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। अपने मित्र से मिलने उसके घर जायेंगे। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। विरोधी आपसे दूरिया बनाकर रहेंगे।

आज की हॉट खबर- दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी...

वृष राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी दी जायेगी, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता हाथ लगेगी। आज जीवनसाथी के साथ घर पर ही मूवी देखेंगे। आज अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। ड्राई क्लीनर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि
आज तकदीर आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं वो आज किसी के मदद से पूरा हो जाएगा। आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। अगर पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहे हैं तो आपको इससे काफी फायदा होगा। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा।

कर्क राशि
आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। शाम को घर की जरूरत का सामान लेने मार्केट जायेंगे, जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि आज खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस के सिलसिले से आज किसी से जरूरी मिटिंग में हिस्सा लेंगे। परिवार के साथ रात को घर पर डिनर का आनंद उठाएंगे। प्राइवेट ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन होगा।

सिंह राशि
आगे बढ़ने के लिए आज का दिन बेस्ट है। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें आज दूर हो जाएगी। इस राशि के बिल्डर्स को आज धनलाभ होगा, साथ ही कोई अच्छा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। पहले से बनायी हुई योजनाएं आज पूरी हो जाएगी। परिवार में आज सुख-शांति का माहौल रहेगा। आज बच्चों की सफलता से खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। आज किसी अनजान पर भरोसा न करें। घर की सारी मुश्किलें दूर हो जाएंगी।

कन्या राशि
आज का दिन बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों को आज आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। इंटरव्यू में सफलता प्राप्त होगी। आप सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए ऑयली खाने से बचें। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। धार्मिक कार्यो को जीवनसाथी के साथ करने से शुभ फलो की प्राप्ती होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ेगी। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ जायेगा। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा करने से बचें।

वृश्चिक राशि
आज आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। आप बढ़ी हुई ऊर्जा के साथ कोई कार्य करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा।

धनु राशि
ऑफिस में आपका कॉन्फिडेंस देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर आज नए काम को शुरू करें तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आज किसी से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करें। दुश्मन आज आपसे दोस्ती करने के लिए हाथ आगे बढ़ायेंगे। आज किसी काम को लेकर माता-पिता से परामर्श लेना अच्छा रहेगा। लवमेट आज आपने साथी से किसी ट्रिप पर ले जाने का वादा करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।

मकर राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज किसी अन्य पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। परिवार में चल रही टेंशन आज समाप्त हो जायेगी। कालात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कुम्भ राशि
प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। कई सालों से नही बिक रही जमीन आज अच्छे दामों में बिक जाएंगी। स्वास्थ अच्छा बनाये रखने के लिए टहलना फायदेमंद साबित होगा। आज आर्थिक लाभ की सम्भावना बन रही है। आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा। हो सकता है आज किसी ऐसे मित्र से फोन पर बात हो जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के ट्रैवेल्स एजेंसी वाले लोगों को आज का दिन बढ़िया है। अचानक से कहीं धनलाभ हो सकता है। आज किसी करीबी से फोन पर काफी देर तक बात होगी। आज घर पर ही परिवारवालों के साथ एंजॉय करेंगे। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपकी पेंटिंग सबको पसंद आएगी। बाहर का जंक फुड खाने से बचें, सेहत अच्छी रहेगी।

संबंधित खबरें
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking