News Addaa WhatsApp Group

08 मई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 8, 2022  |  9:00 AM

643 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
08 मई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज परिवार वालों की सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आज आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। छात्र आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा, आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। शाम को परिवार के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर करने जायेंगे। सेहत के लिहाज से आज आप तंदुरुस्त रहेंगे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष राशि
आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को सहयोगियों से मदद मिलेगी जिससे आपका कार्य जल्दी पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आज अचानक धन लाभ होने से घरवालों के साथ पार्टी करेंगे।

मिथुन राशि
आज रूका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आप सामाजिक कार्यों में सहयोग देने की सोचेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। लवमेट के साथ कहीं घूमने जायेंगे। छात्रों को आज सफलता मिलेगी।

कर्क राशि
आज ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी आज आपको खुशियाँ देंगे। आज कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके काम समय से पूरे हो जायेंगे। आज किसी से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है। दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श करेंगे।

सिंह राशि
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अचानक हुये धन लाभ से आज अपनी जरूरत का सामान खरीदेंगे। दाम्पत्य जीवन में और मधुरता आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पार्टी में कोई नयी जिम्मेदारी मिलेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढेगा। ऑफिस में पदोन्नति के साथ-साथ इन्क्रीमेंट मिलने से आप काफी उत्साहित होंगे। लवमेट्स के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी।

कन्या राशि
आज कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आयेगा। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य की योजना बनायेंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आज आप घर की जरुरत का सामान लेने मार्किट जायेंगे।

तुला राशि
आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्लान बनायेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। घर पर अचानक कोई दोस्त आपसे मिलने आयेगा, उसके साथ किसी खास विषय पर चर्चा करेंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। संतान को सफलता मिलने से आपकी ख़ुशी में इजाफा होगा।

वृश्चिक राशि
आज आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर दूसरे लोगों से वाद-विवाद की स्थिति बनने की संभावना है, आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज कोई नया कार्य सीखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। माता के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आयेगा।

धनु राशि
आज ऑफिस के आपके कार्य परफॉर्मेंस की तारीफ होगी। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद होगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदलेगी। जीवन में खुशियाँ ही खुशियाँ आयेंगी।

मकर राशि
आज रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। बच्चों के किसी मामले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को आज शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उनका भविष्य उज्जवल बनेगा। घर पर कोई मांगलिक कार्य आयोजित कराने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे घर में खुशहाली आयेगी। रेस्टोरेंट का बिजनेस करना चाह रहे तो आपको पार्टनरशिप के लिए कोई पार्टनर मिलेगा। आज घर पर अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा होगी।

कुंभ राशि
आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग करेंगे। किसी खास मामलें में अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी आपको मिलेगी। आज परिवार वालों के साथ आप खुशनुमा पल बितायेंगे, जिससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। पूराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। आज आपकी छवि समाज में उभर कर आएगी। आज आपके आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपको किसी पुराने स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा।

मीन राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज अचानक आय के रास्ते मिलेंगे, जिसका लाभ उठाने में आप सफल होंगे। आज आपके लम्बें समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में आप जीवनसाथी की सहायता लेंगें। इस राशि के बच्चों का पढाई में मन लगेगा। आज आपको कोई ऐसी बात पता चलेगी, जिसे जानकर आप सरप्राइज महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking