News Addaa WhatsApp Group

11 मई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 11, 2022  |  7:36 AM

523 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
11 मई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेषः मन प्रसन्न रहेगा. आज शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी. आज की गई यात्रा लाभदायी होगी. कारोबार में लाभ होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे. समाजिक कार्यों में मन लगेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृषः आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. ऑफिस के कार्यों में दबाव बढ़ सकता है. मानसिक तनाव हो सकता है. परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं. खानपान पर ध्यान दें, स्वास्थ संबंधी परेशानी हो सकती है. कारोबारी रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें. जीवनसाथी से तकरार संभव है.

मिथुनः निर्माण कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन बढ़िया है. लोग आपके मधुर व्यवहार की सराहना कर सकते हैं. इस राशि के कारोबारी कहीं भी निवेश करने से पहले सोच-विचार कर लें. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा.

कर्कः घरेलू कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं. उधारी दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है. इस राशि के कारोबारी अपने कर्मचारियों से मधुर व्यवहार करें. आज आप अपने जीवनसाथी के सामने अपनी दिल की बातें खुल कर रख सकते हैं. विद्यार्थियों अपने पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है. लवमेट के तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है.

सिंहः आज आप प्रसन्न रहेंगे, पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. कारोबारियों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं. नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन बढ़िया है. शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा. लवमेट से छोटी-मोटी बातों को लेकर नाराजगी हो सकती है.

कन्याः आज दिन की शुरुआत में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. लंबे समय से अटका हुआ कार्य संपन्न होगा. आज किए गए निवेश से कारोबार में लाभ होगा. शैक्षणिक कार्यो में सफलता मिलेगी. परिवार में किसी का तबियत खराब होने से खर्चो में वृद्धि हो सकती है. लवमटे के तरफ से उपहार मिल सकता है.
तुलाः आज किसी कार्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं. वाणी पर नियंत्रण रखें. आपका हंसने का अंदाज लोगों को प्रभावित कर सकता है. सावधान रहें भावुकता में आकर लिया गया निर्णय घातक हो सकता है. किसी भी कार्य को धैर्य से करें. कारोबारी आज सोच-विचार कर निवेश करें. जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है.

वृश्चिकः आज किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. समाजिक कार्यों से मन लगेगा. भाई का सहयोग मिलेगा. अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होगी. घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी. प्यार के रिश्तों में नया मोड़ सामने आ सकता है. इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा.

धनुः धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. कार्यों में सफलता पाने के लिए कार्यशैली में बदलाव करें. सावधान रहें, वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो विवाद हो सकता है. दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं. परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. लवमेट के साथ कोई प्लान बना सकते हैं.

मकरः मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. घर में जिम्मेदारियां बढ़ सकती है. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें. कारोबार में लाभ होगा. उधारी दिया हुआ पैसा मिल सकता है. प्यार के रिश्तों में दरार आ सकता है. नकारात्मक विचारों से बचें.

कुंभः घरेलू कार्यों में मन लगेगा. कारोबार में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. धार्मिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं. नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे. उधारी दिए हुए पैसे मिल सकता है. कोई भी निर्णय करने से पहले सोच-विचार कर लें. किसी तीसरे के चलते लवमेट से मनमुटाव हो सकता है.

मीनः आज आपको कोई सरप्राइज मिल सकती है. लंबे समय से चला आ रहा विवाद सुलझ सकता है. शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा. इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है. व्यवसाय के कार्य से किया गया यात्रा लाभदायक होगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking