News Addaa WhatsApp Group

12 मई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 12, 2022  |  7:56 AM

505 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
12 मई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आर्थिक पक्ष आज पहले से मजबूत रहेगा। आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप दूसरे को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे। ऑफिस में सीनियर्स के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आपको अपने किसी अच्छे काम के लिये इंसेंटिव मिलेगा। आज आप वाहन खरिदने का मन बनायेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष राशि
आज आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में ख़ुशी का माहौल बना देगा। आज आप दूसरों के उलझे हुए मामलों को तुरंत सुलझाने में सफल रहेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। आज आपको राजनीति से जुड़े किसी कार्य में सफलता मिलेगी। आपके घरेलू काम अच्छे से पूरे होंगे। आज आप सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। बड़े भाई के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा।

मिथुन राशि
आज पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि होगी, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने की आदत से आपकी खुशियों पर पानी फिर सकता है। बेहतर होगा गुस्सा करने से बचे। दूसरे लोगों से मिलना-जुलना आपके लिये फाययेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। दूसरे शहर की यात्रा के योग बन रहा है। इन्जनिरिंग की पढाई कर रहे विद्यार्थियों को आज सफलता मिलेगी। किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आएगा।

कर्क राशि
आज आप ऑफिस में दूसरों के सामने अपना मत रखने में सफल होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। उन्हें अभी और मेहनत करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है। बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा, लेकिन नई दोस्ती के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए की गयी कोशिश सफल होगी।

सिंह राशि
आज कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज आपकी ऊर्जा बढ़ी हुयी रहेगी। धन लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। किसी कोई उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। स्टेशनरी के कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। कामकाजी महिलाओं को कोई छोटा उद्योग शुरू करने में घर वालों का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि
आज घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। आज आप पार्टनरशिप में कोई काम शुरू करने का मन बनायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी काम में माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। भाई-बहनों के साथ भी आपके रिश्ते बेहतर होंगे। वाहन लेने का मन बनायेंगे। लवमेटस को अचानक कोई सरप्राईज मिलेगा।

तुला राशि
आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ नए बदलाव आयेंगे। आज शाम को किसी फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में जाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पढ़ाई के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। लवमेट आज डिनर पर जाने का प्लान बनायेंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। नये टेंडर से आपको बड़ा मुनाफा होगा। घर के आसपास किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी होगी।

वृश्चिक राशि
आज कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको कोई नया सुझाव मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कही घुमने जायेंगे। आज किसी सामाजिक कामकाज में आप ज्यादा बिजी रहेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी। प्रॉपर्टी लेने का मन बनायेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा आर्डर मिलेगा।

धनु राशि
आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। इस राशि के जो विद्यार्थी घर से दूर रहकर कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से बचे। आज किसी पुराने दोस्त से फ़ोन पर देर तक बात होगी।

मकर राशि
आज आपको व्यापार में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मिठास आयेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। आज किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात आपको फायदा पहुंचायेगा। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आज शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। वाहन चलाते समय थोडा सावधानी बरते।

कुंभ राशि
आज आपका लक आपके साथ रहेगा। ऑफिस में आज सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ लंच के लिए किसी रेस्टोरेंट में जायेंगे। आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। कार्यों में जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समाज में लोग आपके काम की सराहना करेंगे।

मीन राशि
आज मेहनत के बल पर आपको धन लाभ होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ेगा। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखें, आपके लिये अच्छा होगा। संतान के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी, लेकिन आप सब चीज़ों को अच्छे से मैनेज कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking