News Addaa WhatsApp Group

14 मई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 14, 2022  |  7:33 AM

432 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
14 मई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बनेगा। घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन बना सकते हैं। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आप जो भी करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। रोजमर्रा के कामों से भी आपको फायदा हो सकता है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई खास काम करना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहतर है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस राशि के कलाकारों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा है। सामाजिक क्षेत्र में प्रगति होगी। धैर्य से काम करने पर सफलता जरूर मिलेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। ऑफिस में कुछ खास बदलाव होंगे, जिससे आपको लाभ होगा।

मिथुन राशि
आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होने से ख़ुशी मिल सकती है। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सबका सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। किसी काम में भाई-बहन से पूरा सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप एक साथ कई काम करने की कोशिश कर सकते हैं। आप थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। बेहतर होगा काम को एक-एक करके पूरा करें। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। बड़ों की राय भी जरूर लें। आज उचित मेहनत से ही आपको सफलता मिल सकती है। कुछ मामलों में आपका जिद्दीपन काम बिगाड़ सकता है।

सिंह राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। परिवार की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। आप खुद को बिजी रखने की कोशिश करेंगे। किसी रिश्तेदार से मिलकर अपनी समस्या का हल निकाल सकते हैं। कोशिशों से उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। सोचे हुए काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है।

कन्या राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पहले से बनाई गई योजनाएं आज सफल होंगी। आप दूसरों के साथ बेहद व्यवहारिक रहेंगे। अपनी बात को सकारात्मक ढ़ंग से लोगों के सामने रखेंगे, तो फायदा होगा। परिवार की समस्या हल होगी। आपके काम समय पर पूरे हो जायेंगे। करियर में लाभ मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है।

तुला राशि
न्य रहेगा। शाम को थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। किसी कारण से बिजनेस का अच्छा मौका आपके हाथ से निकल सकता है। आप अपने काम में कम दूसरे के कामों मे ज्यादा व्यस्त रहेंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित है, आज उनकी किस्मत चमक सकती है। आपको अच्छा जीवनसाथी मिल सकता है।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवारवालों के साथ अधिक समय बितायेंगे। इस राशि के छात्रों के मन में आज कई तरह के विचार आयेंगे। अपने विचारों को घरवालों के साथ शेयर करने से आपको अच्छा महसूस होगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। आप अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहने की पूरी कोशिश करेंगे। दूसरों के काम से कुछ सीखने की कोशिश करेंगे।

धनु राशि
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। कार्यक्षेत्र में रूका हुआ काम आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर से बातचीत करने पर सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये आज का दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये दोस्तों से बहुत अच्छे सुझाव मिलेंगे।

मकर राशि
आज सामाजिक कार्यक्रम में किसी से मिलने जाना पड़ सकता है। परिवारवालों के साथ पिकनिक का प्लान भी बना सकते हैं। ऑफिस में काम को लेकर सीनियर के साथ थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। अपनी गलतियों को सुधारने का दिन है। आपको कुछ कामों में कन्फ्यूजन हो सकती है।

कुंभ राशि
आज की गई मेहनत का पूरा फायदा आपको मिलेगा। घर के काम को समय से निपटा लेंगे। परिवारवालों के साथ अधिक टाइम स्पेंड करने से फायदा होगा। नई बातों को जानने के लिए आप उत्सुक होंगे। ऑफिस में साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। मांगलिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। दोस्तों से गिफ्ट मिल सकता है।

मीन राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। चारों तरफ से आपको प्रशंसा मिलेगी। अपना मेन काम खत्म करने के बाद बचे हुए समय का प्रयोग आप करीबी लोगों से मिलने-जुलने में कर सकते हैं। आपके सामने करियर के नए अवसर खुलेंगे। किसी पुराने काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking