News Addaa WhatsApp Group

25 मई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 25, 2022  |  8:54 AM

423 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
25 मई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेषः आज आप किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं. घर में किसी के स्वास्थ को लेकर चिंतित हो सकते हैं. व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेगी. कारोबार में मेहनत के मुताबिक लाभ होगा. शैक्षणिक कार्यों से यात्रा पर जाना पड़ सकता है. ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें. प्रेमी जोड़ों के बीच तनाव हो सकता है.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृषः पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी के स्वास्थ को लेकर चिंतित हो सकते हैं. कारोबार में उन्नति होगी. उधारी दिए हुए पैसे मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. क्रोध पर नियंत्रण रखें. प्रेमी जोड़ो के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है. नशे के सेवन से दूर रहें.
मिथुनः धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं. माता-पिता के स्वास्थ को लेकर चिंतित हो सकते हैं. कारोबारी लाभ का सौदा करेंगे. छात्रों को पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है. लवमेट के तरफ से कुछ सरप्राइज मिल सकता है. शाम को दोस्तों के साथ डिनर पर जा सकते हैं.

कर्कः आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. लंबे समय से अटका हुआ कार्य संपन्न होगा. वाहन या मकान लेने के योग हैं. घर से निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाएं. वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. प्रेमी जोड़ो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. वाहन चलाने में सावधानी बरतें.
सिंहः पारिवारिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है. क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो विवाद हो सकता है. भाई या पिता के तरफ से आर्थिक सहयोग मिल सकता है. प्रेमी जोड़ें आज भविष्य को लेकर बातचीत कर सकते हैं.

कन्याः मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. दिन की शुरुआत में व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेगी. फिजुलखर्ची होने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है. ऑफिस के कार्यों में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. शैक्षणिक कार्यों में नया टास्क मिल सकता है. प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
तुलाः पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है. किसी कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा. व्यवसाय को लेकर की गई यात्रा लाभदायक होगी. दांपत्य जीवन सुखमय होगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. वाहन चलाने में सावधानी बरतें.

वृश्चिकः आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आय के स्रोत में वृद्धि होगी. परिवार के साथ शॉपिगं पर जा सकते हैं. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है. लवमेट के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं. नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन बढ़िया है. नशे के सेवन से दूर रहें.
धनुः लंबे समय से अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है. पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है. खर्चों में वृद्धि से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है. कारोबार में सामान्य लाभ होगा. जीवनसाथी से अनबन हो सकती है. इस राशि के अवैवाहिकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है. आज आपका लवमेट आपसे महंगे तोहफे का डिमांड कर सकता है.

मकरः आज आपको सावधान रहने की जरूरत है. व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेगी. कारोबारी रुपये पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें. क्रोध पर काबू रखें नहीं तो विवाद में फंस सकते हैं. शैक्षणिक कार्यों को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है. आज लवमेट के तरफ से शादी का प्रस्ताव आ सकता है. मानसिक शांति के लिए व्यायाम करें.

कुंभः पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. नौकरी में तरक्की की उम्मीद है. सावधान रहें कहीं भी निवेश करने से पहले सोच-विचार लें. नुकसान हो सकता है. वाहन चलाने में सावधानी बरतें. वैवाहिक जीवन में कलह का सामना करना पड़ सकता है. किसी को प्रपोज करने के लिए आज का दिन बढ़िया है. शाम को मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं.

मीनः किसी कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं. परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है. पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. कारोबार में मनचाहा लाभ होगा. आज आपके सामने कोई प्यार का प्रपोजल रख सकता

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking