News Addaa WhatsApp Group

27 मई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 27, 2022  |  6:12 AM

465 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
27 मई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप एक्टिव रहेंगे। आप जरूरी काम को समय से पूरा कर लेंगे। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में आज दूसरों के सामने अपनी बात को सही ढंग से रखने में सफल होंगे। शाम तक किसी करीबी रिश्तेदार के घर पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर बनेगा। किसी काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के जो लोग खेलकूद में रुचि रखते हैं, आज उन्हें किसी फेमस एकेडमी से जुड़ने का ऑफर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी काम में भाई-बहन का पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा। इस राशि के अविवाहित के लिए शादी का प्रस्ताव आयेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। लवमेट अपने पार्टनर को गिफ्ट देंगे।

मिथुन राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपकी बनाई हुई योजनाओं से सफलता मिलने के पूरे योग हैं। अपने बातचीत के दम पर आप लोगों को अपनी राय से सहमत कराने में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। कारीबी लोगों के साथ सबंधों में सुधार होने के योग है। जीवनसाथी से खुलकर बात करेंगे। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है।

कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। दोस्तों के साथ थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। आप कोई ऐसा काम न करें, जिससे आप किसी तरह के झंझट में उलझ जाएं। कोई दोस्त धोखा दे सकता है, सावधान रहें। आप पर झूठे आरोप भी लगने की संभावना है। अधिकारियों से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस में लोगों से बातचीत में काफी टाइम खर्च हो सकता है। सोचे हुए काम अचानक पूरे होते-होते रुक भी सकते हैं।

सिंह राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ज्यादातर काम समय से पूरे हो सकते हैं। घरेलू समानों पर खर्च बढ़ सकता है। आपके विचारों से अधिकारी थोड़े नाराज हो सकते हैं। आप अपने ही मामलों में फंस भी सकते हैं। घर-परिवार के क्षेत्र में आपको कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के मामलों में अनदेखा करने से आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है। किसी चीज का अनजाना डर रह सकता है।

कन्या राशि
आज आपको किसी खास बात की जानकारी मिलेगी, जिसकी आप को उम्मीद भी नहीं थी। कई दिनों से जिस काम में आप रात-दिन एक कर रहे थे, वह काम बड़ी सरलता के साथ आज पूरा हो जायेगा। अचानक धन लाभ होगा। इस राशि के लोग अपने परिवारवालों के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। अपने काम की योजना अच्छे से बना लें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों की मदद मिलेगी। आपको एक्स्ट्रा धन लाभ होगा।

तुला राशि
आज घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में सफल हो सकते हैं। इस राशि के लवमेट आज जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में किसी कारण से आपको ज्यादा काम करना पड़ सकता है। कामकाज में व्यस्त रहेंगे। भागदौड़ भी बना रहेगा। कुछ परेशानियों के कारण रोजमर्रा के काम में बदलाव हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सामने आई चुनौतियों को धैर्य के साथ आसानी से खत्म कर लेंगे। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने काम का नतीजा आपके फेवर में हो सकता है। करियर में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। किसी भी काम को करने से पहले किसी अनुभवी लोगों की सलाह जरूर ले लें।

धनु राशि
आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, जो आगे चलकर आपको लाभ दिलायेंगे। जो भी काम करेंगे, उसमें आपको फायदा जरूर होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत और बेहतर होंगे। आप अपनी कोशिशों में बहुत हद तक सफल होंगे। आपकी सकारात्मक सोच कारगर होगी। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जायेगा। आपकी मेहनत रंग लायेगी

मकर राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। तली-भुनी चीजों को खाने से बचें। आपको किसी जरूरी काम में पिता का सहयोग मिल सकता है। परिवार के बुजुर्गों की चिंता हो सकती है। आसपास का कोई व्यक्ति आपको कन्फ्यूज कर सकता है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ राशि
आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स केलिए आज का दिन बढ़िया है। अगर किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं, तो सफलता आपको अवश्य मिलेगी। आप अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। आपको कई नए मौके मिलेंगे। रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। कोई नया काम करने की प्लानिंग करेंगे।

मीन राशि
आज आपका मन रचनात्मक कार्यों अधिक लग सकता है। अचानक किसी शुभ समाचार के मिलने से परिवार के सभी सदस्य खुश हो जायेंगे। लोग आपके व्यवहार से खुश हो सकते हैं। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। काम को पूरा करने के लिए मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको लाभ और प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। आप माता-पिता के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking