News Addaa WhatsApp Group

29 मई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 29, 2022  |  5:43 AM

452 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
29 मई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेषः आज का दिन प्रसन्नता भरा रहेगा. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है. नौकरी में तरक्की संभव है. वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. कारोबार में उम्मीद के मुताबिक लाभ होगा. शाम को परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं. आज आपका लवमेट आपसे महंगे तोहफे का डिमांड कर सकता है.
वृषः आज आपको बुहत सावधान रहने की जरूरत है. ऑफिस में सहकर्मियों से बहस हो सकती है. क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है. शैक्षणिक कार्यों से यात्रा पर जाना सकता है. खानपान पर ध्यान दें. स्वास्थ संबंधी परेशानी हो सकती है. इस राशि के सिंगल लोगों के नये जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

मिथुनः शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा. आय के स्रोत में वृद्धि होगी. मित्रों के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा. परिवार में कोई गुड न्यूज मिलने से उत्साह का माहौल रहेगा. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं. किसी तीसरे के चलते पति-पत्नी के रिश्तों के बीच दरार आ सकता है.

कर्कः धार्मिक कार्यों के प्रति झुकाव होगा. कारोबार में उम्मीद के मुताबिक लाभ होगा. घर से निकलते समय माता-पिता का सहयोग लेकर जाएं. सावधान रहें भावुकता में आकर लिया गया निर्णय घातक हो सकता है. जीवनसाथी से अनबन हो सकती है. नशे के सेवन से दूर रहें.

सिंहः आज शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी. कारोबार में विस्तार हो सकता है. नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है. फिजुलखर्जी में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी. छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है. लवमेट के साथ बाहर मूवी देखने या घूमने का प्लान बना सकते हैं.

कन्याः पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है. ऑफिस के कार्यों में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो विवाद हो सकता है. वाहन सुख संभव है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. इस राशि के अवैवाहिकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है.
तुलाः किसी कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. ऑफिस में अधिकारियों के सहयोग से नौकरी में तरक्की हो सकती है. परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं. दोस्तों के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा. सावधान रहें अनावश्यक क्रोध के चलते प्रेमी जोड़ों में विवाद हो सकता है. मामला इतना बढ़ सकता है कि ब्रेकअप तक जा सकता है.

वृश्चिकः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन बढ़िया है. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं. घर से बाहर जाते वक्त बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर जाएं. शैक्षणिक कार्यों से जुड़े लोगों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है. जीवनसाथी का स्वास्थ खराब होने से अस्पताल जाना पड़ सकता है.

धनुः आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है. कारोबार में मनचाहा लाभ होगा. नौकरी में तरक्की के योग हैं. शैक्षणिक कार्यों को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है. जीवनसाथी आपसे नाराजगी जाहिर कर सकती है. वाहन चलाने में सावधानी बरतें.
मकरः वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. माता पिता के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कारोबार में कड़ी मेहनत करना पड़ सकता है. ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है. कड़वी वाणी के चलते जीवनसाथी से खटपट हो सकती है.

कुंभः आध्यात्मिक कार्यो में मन लगेगा. नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है. आज आपको सावधान रहने की जरूरत है, अनावश्यक क्रोध के चलते ऑफिस में अधिकारियों से विवाद हो सकता है. खानपान पर ध्यान दें. स्वास्थ संबंधी परेशानी हो सकती है. किसी को प्रपोज करने के लिए आज का दिन बढ़िया है.

मीनः अचानक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा. पिता के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. ऑफिस में अधिकारी आपके कार्यों की सराहना कर सकते हैं. कारोबार में कड़े परिश्रम से धन लाभ होगा. शैक्षणिक कार्यों के उद्देश्य से की गई यात्रा लाभदायक होगी. आज आप अपनी पीड़ा को जीवनसाथी से साझा कर सकते हैं.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking