News Addaa WhatsApp Group

31 मई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 31, 2022  |  7:30 AM

462 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
31 मई का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि: आज पारिवारिक जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष राशि: आज आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेगा। पुरानी बहुमूल्य चीजें के मोलभाव पर आज आपको लाभ होगा। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए आज का दिन बेहतर है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा।

मिथुन राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपका मन नये काम करने में लग सकता है। अपने अधिकतर कामों में आप सफल हो सकते हैं। कोई नया इलेक्ट्रॉनिक का सामान खरीद सकते हैं। पॉजिटिव नजरिया आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे।

कर्क राशि: आज आपका दिन ठीक–ठाक रहेगा। अपनी सोच को सकारात्मक रखें, नकारात्मक चीज़ों को अपने ऊपर हावी न होने दें। ऑफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार की गति मध्यम रहेगा। जाने अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि: आज आपका दिन नॉर्मल रहेगा। आप जिससे भी मिलेंगे, वो व्यक्ति आपसे प्रभावित हो सकता है। किसी काम में परिवार से सहयोग मिल सकता है। आज अपने करियर को लेकर मन में दुविधा हो सकती है, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। आज अपने खर्चों को कंट्रोल करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।

कन्या राशि: आज का दिन व्यापारिक दृष्टि से फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। नए विचार मन में आते रहेंगे। योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग भी लायेंगी। आप दूसरों के साथ खुले मन से बात करेंगे। साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

तुला राशि: आज आपके मन में नए–नए विचार आ सकते हैं। आप कुछ ज्यादा ही जोश में रह सकते हैं। कारोबार की धीमी गति से आज आपका मूड थोड़ा खराब भी हो सकता है। माता की सेहत में कुछ परेशानी आ सकती है। आज ठीक से योजना न बनाने के कारण आपका काफी समय खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशि: आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े–बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। धन लाभ का योग बन रहा है। समाज कल्याण की तरफ आपका रुझान हो सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को विशेष सफलता हासिल हो सकती है। अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है।

धनु राशि: आज किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके काम सफल होंगे। पड़ोसियों के बीच आपका मान–सम्मान बढ़ेगा। आज शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में अच्छी कामयाबी मिल सकती है।

मकर राशि: आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाएं रखें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, आपको उतनी अच्छी सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। अपने बेस्ट फ्रेंड से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। इस राशि के सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। आज कार्यों में तरक्की बनी रहेगी। आप कोई मांगलिक कार्य भी कर सकते हैं। आज दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते हैं। आज नए लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। काम में परिवार का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking