News Addaa WhatsApp Group Join करें

01 नवंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 1, 2022  |  8:12 AM

662 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
01 नवंबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष-व्‍यवसायिक दृष्‍टिकोण से कुछ नुकसान हो सकता है। कोर्ट-कचहरी में हार हो सकती है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य आपका भी अच्‍छा नहीं दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। कुल मिलाकर एक मध्‍यम समय का निर्माण हो रहा है। शनिदेव की अराधना करें और नीली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति बेहतर है। व्‍यवसायिक नुकसान हो सकता है। यात्रा में कष्‍ट संभव है। मानहानि का डर है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

मिथुन-किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्‍मय है। व्‍यवसायिक दृष्‍ट‍िकोण से लगभग मध्‍यम समय है। शनिदेव की अराधना करें। नीली वस्‍तु पास रखें।

कर्क-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। स्‍वयं का भी स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा नहीं दिख रहा है। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। एक मध्‍यम समय का निर्माण हो रहा है। बहुत ही बचकर पार करें। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें। उनका जलाभिषेक करें। नीली वस्‍तु का दान करें।

सिंह-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पैरों में चोट लग सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। संतान और प्रेम की स्थिति भी मध्‍यम है। एक मध्‍यम समय का निर्माण हो रहा है। नीली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में रहेंगे। मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान, व्‍यापार सब कुछ मध्‍यम दिख रहा है। शनिदेव की शरण में बने रहें। उनकी अराधना करते रहें। नीली वस्‍तु पास रखें।

तुला-घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापार लगभग ठीक चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्‍चिक-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। नाक, कान, गला की परेशानी भी हो सकती है। प्रेम, संतान मध्‍यम है। एक मध्‍यम समय का निर्माण हो रहा है। नीली वस्‍तु का दान करें।

धनु-स्थिति अच्‍छी नहीं है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। धनहानि का भी संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान, व्‍यापार तीनों मध्‍यम दिख रहा है। बहुत बचकर पार करें। जुआ, सट्टा, लॉटरी से बचें। नीली वस्‍तु का दान करें।

मकर-स्‍वास्‍थ्‍य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। सकारात्‍मक और नकारात्‍मक के बीच फंसे रहेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्‍यापार भी आपका सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-सिरदर्द, नेत्रपीड़ा, कर्ज की स्थिति, मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्‍यापार भी आपका अच्‍छा दिख रहा है। नीली वस्‍तु पास रखें।

मीन-आय में अचानक कुछ बढ़ोत्‍तरी हो सकती है लेकिन आय के मार्ग पर ध्‍यान रखिएगा। मन उत्‍साहित नहीं रहेगा। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। मानसिक स्थिति नकारात्‍मक बनी रहेगी। नीली वस्‍तु का दान करें। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking