अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को आयोजित हुआ मेले में राम-रावण युद्ध को देख लोग मंत्रमुग्ध हो गये। रावण के पुतला दहन ऐतिहासिक रहा।गांव में रामलीला का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया गया तथा मेले में श्रीराम द्वारा रावण का वध किया जाता है। इस दौरान राम-रावण का युद्ध देखकर दर्शक रोमांचित हो गये। इसमें भारी संख्या में आसपास के गांवों में ग्रामीण इकट्ठा हुये। आयोजक ग्राम बलुआ के पूर्व प्रधान अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मेला कई वर्षों से आयोजित होता रहा है और मेले के दिन रावण वध होता है। बच्चों के साथ महिलाओं व पुरूषों ने मेला में सजी दुकानों पर जमकर खरीदारी की। इस दौरान मेले में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किए गए थे।इस दौरान संजय प्रताप सिंह,धीरज कुमार सिंह, सौरभ कुमार सिंह, अनन्य प्रताप सिंह, अथर्व प्रताप सिंह, चन्द्रशेखर शाही ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामरेखा सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…